गरीबों का हुआ सपना साकार

बेहरावल योगेश दुबे
शाजापुर जिले के तेहसिल कालापीपल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरावल मे भारत के प्रधानमंत्री के आवाहन पर सम्पूर्ण प्रदेश में एक लाख पिचोत्तर हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को एक साथ ग्रह प्रवेश के साथ ग्राम पंचायत बेहरावल में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अपने नए पक्के मकान में पं. योगेश दुबे के मंत्र उच्चारण के साथ ग्रह प्रवेश कराया गया।।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ सिद्धगोपाल वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय गामी, जिला पंचायत सदस्य नविन शिन्दे, पंचायत स्पेक्टर शिवनारायण मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद उज्जलिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुभाष लेवे, अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों के घरों पर रिबिन काट कर ग्रह प्रवेश कराकर हितग्राहियों के घरों पर उत्सव मनाया गया । एवं हितग्राहियों के परिवारों को शुभकामनाएं दी।
साथ ही हितग्राहियों ने बताया की पहले हमे कोई योजना नहीं मीली तो हमे ऐसा लगता था कि हम सिर्फ गांव में कच्चे मकान में रहकर हमारे जीवन यापन करेगे। इन्हीं कच्चे मकान में बारिश के मौसम में पानी भराव से हम रात भर चेन की निद नहीं सो पाते थे।
परंतु देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाकर हम गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ देकर पक्के मकान बनवाकर प्रधानमंत्री जी ने हमारे सपनों को साकार किया। जिससे हम बहुत खुश हुए।।
साथ ही ग्राम पंचायत परीसर मे हितग्राहियों के ग्रह प्रवेश आए अतिथियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा गया।
जिसमें पंचायत सचिव मुकेश भिलाल, सह सचिव संजय पाटीदार, धन्नालाल सितपरा, महावीर सितपर, रामनारायण अमृतिया, घनश्याम अमृतिया सहित समस्त पंचों के द्वारा अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार केलाश नदोडा, रोहित पटीदार, रामबाबू भिलाला, हरिओम पाटीदार,रवि पाटीदार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |