नगर में वाहनों की सुरक्षा एवं यातायात की सुगमता की कार्यवाही करने के निर्देश

शाजापुर 10 सितम्बर 2020/ नगर में सड़को, मार्गों पर अव्यवस्थित यातायात एवं वाहन पार्किंग के कारण आम जनता को परेशानी होती हैं इसके कारण छोटे-छोटे विवाद भी बड़े विवाद में बदल जाते हैं। साथ ही नगरों में होने वाली दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण सड़कों पर अवैध अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग तथा यातायात के नियमों का पालन नहीं करना है।

इस संबंध में कलेकटर श्री दिनेश जैन ने अपने-अपने शहरी क्षेत्र में जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजस्व अधिकारी, पुलिस विभाग के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसमें नगर की सभी सड़कों पर पार्किंग प्लेस का चयन किया जाये। नगर की किन-किन सड़कों को वन-वे (आने-जाने का अलग-अलग मार्ग) में कन्वर्ट किया जा सकता हैं का चयन किया जायें। नगर के ऐसे चौराहे जहाँ पर यातायात सिग्नल का होना आवश्यक हैं का चयन किया जायें। नगर के अति व्यस्ततम मार्गों पर चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करना, ऐसे मार्गों का चयन किया जायें। नगर की सभी सड़कों एवं प्रमुख चौराहों पर नो-पार्किंग प्लेस का चयन किया जाकर सांकेतिक बोर्ड लगाया जायें। नगर की सभी सड़कों एवं प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों का पालन करने संबंधी दिशा निर्देश साफ-सुन्दर अक्षरों में लिखवाकर चस्पा किये जायें। नगर की सड़कों पर यहाँ-वहाँ घूमकर कुछ छोटे व्यापारी जैसे सब्जी ठेला, फल-फ्रूट ठेला एवं अन्य सामग्री जो ठेले के माध्यम से बिक्री करते हैं, के लिये एक निश्चित स्थान का चयन कर इन्हे चयनित स्थान पर शिफ्ट किया जायें। नगर की सभी सड़कों पर ऐसे दुकानदार जिनके द्वारा दुकान के बाहर अवैध रूप से सड़क पर सामान रखा हुआ हैं को चेतावनी के साथ तत्काल हटवाया जायें। नगर में यातायात नियमों का पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नही करना, दो पहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्तियों को बैठने, चार पहिया वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, ओवर स्पीड, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग, नाबालिग का वाहन चलाना, इमरजेंसी वाहन को रास्ता न देना एवं जरूरी दस्तावेज वाहन चलाते समय साथ में न रखना आदि विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही प्रारंभ की जायें।

उक्त बिन्दुओं के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से 14 सितम्बर को प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |