फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शाजापुर एसपी ने की इनाम की घोषणा

फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक हजार रूपये का ईनाम

शाजापुर, 08 सितम्बर 2020/ जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने सुन्दरसी थाने में धारा 379 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 26/2020 के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2020 को थाना सुन्दरसी को फरियादी नासीर खॉ पिता बशीर खॉ मंसूरी निवासी ग्राम मकोडी की रिपोर्ट पर आरोपी जीवन उर्फ बुल्ला गुर्जर निवासी हापाखेड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपराध में चोरी गया ट्रेक्टर जप्त किया गया था। आरोपी जीवन उर्फ बुल्ला गुर्जर के साथी आरोपी लाडसिंह गुर्जर तथा फुलसिंह गुर्जर निवासी ग्राम छापरिया बडोदिया फरार होने से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने एक-एक हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर गोपनीय रखा जाएगा।

क्रमांक 70/2362/चंदेलकर

अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये का ईनाम

शाजापुर, 08 सितम्बर 2020/ जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने अवंतिपुर बड़ोदिया थाने में धारा 295 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 199/2020 के अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये के नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त 2020 को थाना अ.बड़ोदिया में अरनियाकलां बस स्टैण्ड स्थित माॅं नर्मदेष्वरी माता मंदिर में लगी प्रतिमा का अज्ञात आरोपियों द्वारा खंडित कर लोगो की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने 10 हजार रूपये का नगद ईनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर गोपनीय रखा जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |