वीडियो कांफ्रेंसिंग से 12 ग्राम पंचायतों के सरपंचो एवं ग्रामीणों से चर्चा,किसने क्या बताई समस्या,कलेक्टर ने कैसे किया समाधान देखें खबर

शाजापुर, 08 सितम्बर 2020/ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिले की जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत टुकराना, निछमा एवं भदौनी, जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया की ग्राम पंचायत बुरलाय, अरोलिया एवं रसूलपुर, जनपद पंचायत कालापीपल की ग्राम पंचायत चायनी, प्रतापपुरा एवं कांकड़खेड़ा तथा शुजालपुर की अमलाय, भीलखेड़ा एवं फतेहपुर इस प्रकार कुल 12 ग्राम पंचायतो के सरपंचो सहित आमजनों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी ली।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंचों से कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी से ग्रामों में पेयजल, वृक्षारोपण, कोविड-19 नियंत्रण, गौशाला निर्माण, आंगनवाड़ी द्वारा वितरित किये जाने वाले पोषण आहार, शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण, पशुओं का टीकाकरण एवं ग्राम में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सरपंच अपने क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर कोरोना वायरस का अटेक जल्दी होता है। कलेक्टर ने बताया कि सभी ग्रामों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामों के लिए नल-जल योजना बनायी जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि सोयाबीन की फसल पर कीट व्याधि को देखते हुए किसान बंधुओं को अन्य फसलें बोने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

ग्राम पंचायत भदौनी के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया की उनके ग्राम में कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं है। सोयाबीन की फसल के नुकसान का सर्वे भी हो रहा है। साथ ही आंगनवाड़ियो द्वारा बच्चों को पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है। टुकराना सरपंच ने बताया कि ग्राम में पानी की समस्या है। कलेक्टर ने सार्वजनिक कूप निर्माण का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इस ग्राम के एक हितग्राही ने सोयाबीन की फसल खराब होने और ग्राम में गौशाला नहीं होने की बात कही। ग्राम बुरलाय के सरपंच ने बताया कि नलजल योजना के संचालन के लिए वाटरमैन की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत नीछमा के सरपंच ने बताया कि तिंगजपुर में बने स्टाप डेम पर अभी गेट नहीं लगाए गए हैं, इससे सारा पानी बह जायेगा। ग्राम में बिजली की समस्या है। नलजल योजना की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम पंचायत के ग्राम निपानिया डाबी में गौशाला बनी है। ग्राम में बाहर के गांव वाले जानवर छोड़कर जा रहे हैं, जिससे नुकसान हो रहा है। कालीसिंध नदी पर पुलिया पर रैलिंग भी नहीं है। ग्राम पंचायत रसूलपुर के सरपंच ने बताया कि ग्राम में बच्चों के आधार नहीं बन पा रहे हैं। ग्राम में मध्यान्ह भोजन का राशन बच्चों को दिया जा रहा है। मनरेगा के पुराने बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत काकड़ाखेड़ी के सरपंच ने बताया कि ग्राम में पेयजल की समस्या है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित होने वाली सड़को के किनारे नाली का निर्माण नहीं हुआ है। ग्राम कुकड़ी में आंगनवाड़ी भवन नहीं है। ग्राम पंचायत फतेहपुर के सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत के लिए सांसद निधि से स्वीकृत ट्रेक्टर की राशि का आहंरण नहीं हो पाया है। फतेहपुर से धोलपुर तक सीसी रोड का निर्माण अधूरा है। ग्राम में पदस्थ पटवारी ग्राम में नहीं आती है। स्कूल भवन की बाउंड्रीवाल नहीं होने से अतिक्रमण हो रहा है। राशन की दुकान का संचालन स्वसहायता समूह द्वारा अपने घर से किया जा रहा है, जबकि उसे ग्राम पंचायत के सांस्कृतिक भवन में दुकान संचालन के लिए स्थान दिया गया है। ग्राम पंचायत आरोलिया के सरपंच ने बताया कि ग्राम में आंगनवाड़ी भवन की आवश्यकता है। ग्राम की राशन की दुकान 8 किलोमीटर दूर ग्राम सागड़िया में है, जिसे आरोलिया में स्थानांतरित कराने की आवश्यकता है। आंगनवाड़ी भवन हेतु भी प्रस्ताव दिया गया है। ग्राम पंचायत चायनी के सरपंच ने बताया कि पार्वती नदी में बाढ़ आने से उनके गांव की सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है। आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए भवन की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत अमलाय के सरपंच ने बताया कि गौशाला का निर्माण पूर्ण हो गया है। गौशाला के संचालन के लिए भूसे एवं वाटर पंप की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत भीलखेड़ा के सरपंच ने बताया ग्राम में गौशाला निर्माण की आवश्यकता है। सीसी रोड निर्माण की किश्त का भुगतान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के सरपंच ने बताया कि ग्राम में पेयजल के लिए 2 हेंडपंप है। नलजल योजना की आवश्यकता है। ग्राम के एक व्यक्ति को मजदूर का पंजीयन कराना है। पंचायत भवन एवं ग्राम आनंदीखेड़ा के स्कूल में बाउण्ड्रीवाल की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, जिला संयोजक सुश्री निशा मेहरा, जिला पंचायत से श्री आनंद राघव तिवारी भी उपस्थित थे। एनआईसी सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री मनीष खत्री, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री बीरमसिंह सोंधिया, सहायक मैनेजर सुश्री तंजिला खान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |