सर्वसुविधायुक्त हों सभी प्रोजेक्ट : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा में दिये निर्देश

मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल अब जो भी प्रोजेक्ट बनायें उनमें पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन, स्कूल, हॉस्पिटल और बस स्टाप के लिए जगह सुरक्षित रखें। सभी प्रोजेक्ट में सीवेज, सड़क और पानी की बेहतर व्यवस्था करें। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये।

श्री सिंह ने कहा कि रिक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही करें। उन्होंने अटल आश्रय आवास योजना में चल रहे प्रोजेक्ट की अलग-अलग समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एल.आई.जी. मकानों की बिक्री के सम्बन्ध में औचित्यपूर्ण प्रस्ताव बनायें। कोसमी बैतूल का प्रोजेक्टर दिसम्बर 2020 तक पूरा करें।

कारण सहित बतायें क्यों हो रहा विलंब

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने प्रदेश में डिपाजिट वर्क सहित अन्य योजनाओं में चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रोजेक्ट वार कारण सहित यह जानकारी दें कि कार्य में विलंब क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरे किये जाएं।

7 सिंतबर को करेंगे सागर और दमोह के कार्यों का निरीक्षण

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर के दीनदयाल परिसर और दमोह में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होने कहा कि सभी प्रोजेक्ट में नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

श्री सिंह ने भोपाल के गौरव एवं नेवरी आवास परिसर, कीलनदेव, सफायर पार्क सहित इंदौर, ग्वालियर, बुरहानपुर जबलपुर, रीवा, सतना, मैहर, सनावद, खंडवा, सागर, दमोह, बैतूल, ईशागढ़, मूंगावली, छिंदवाड़ा एवं अन्य जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

श्री सिंह ने कहा कि नये प्रोजेक्ट के साइट तलाशें, जहाँ काम हो सके। उन्होंने कहा कि नवगठित जिलों में भी मकानों का प्रोजेक्ट बनायें। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास, आयुक्त म.प्र. गृह निर्माण मंडल श्री भरत यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति     |     बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |