प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिये की प्रार्थना मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर निर्मित जल कुण्ड में किया श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निवास पर निर्मित कुण्ड में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान एवं दोनों पुत्र कर्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान तथा उनके निजी स्टाफ के सदस्य निवास से मुख्यमंत्री आवास परिसर में बने कुण्ड तक चल समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अपने-अपने निवास पर ही गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों का निरंतर अनुसरण अभी आवश्यक है। इस अवसर पर श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों की मंगल की कामना भी की।

‘गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ’ का उदघोष करते हुए निकले चल समारोह में मुख्यमंत्री उनके परिवार के सदस्य और निजी स्टाफ के सदस्यगण भजन, गणपति वंदना गाते और भगवान श्रीगणेश का जयकारा लगाते हुए सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री निवास के गेट क्रमांक दो के पास बने अस्थायी जल कुण्ड पर आरती के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। वातावरण श्रद्धा, भक्ति-भाव और उल्लास से भर उठा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |