कालापीपल तहसील क्षेत्र के ग्राम डोडी में ग्रामीणों ने बारिश के पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन


एक और तो पानी ने लोगों का जीना दूभर कर रहा है वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है तस्वीर कालापीपल तहसील क्षेत्र के ग्राम डोडी से 30 अगस्त को सामने आई यहां पर पार्वती नदी के समीप में होने से गांव में पानी घुस गया, जिससे कि लोगों का खाद्यान्न सामान, कपड़ें बर्तन सभी बह गए, वही आनाज सहित मवेशियों का भूसा सहित कई सामग्री पानी मे खराब हो गई। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है वही ग्रामीणों का आरोप है कि कोई भी जनप्रतिनिधी या प्रशासनिक अधिकारी ने अभी तक उनकी सुध लेने नहीं आया है।

इसी के चलते आज रविवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर 3 से 4 फीट गहरे पानी में पहुँच गए। जहाँ उन्होंने खड़े होकर प्रशासन से जल्द ही उनके खाने पीने की व्यवस्था करने साथ ही फसलों का जल्द से जल्द सर्वे करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा जब तक प्रशासनिक अधिकारी उनके पास नहीं पहुंचेगा उनसे चर्चा नहीं करेगा तब तक पानी में ही खड़े होकर

आपको बता दे कि शाजापुर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है । नदी नाले उफान पर है बारिश के चलते पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है कई गांवो के घरों में भी पानी घुस गया है जिसमे घरेलू सामान के साथ लोगों की फसलें भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |