बरसते पानी में खराब हुई सोयाबीन की फसल को देखने निकले राज्य मंत्री श्री परमार

कई गांवों का दौरा कर किसानों से की चर्चा

शाजापुर, 29 अगस्त 2020/ जिले में निरंतर वर्षा होने के कारण एवं फफूंद जनित रोग होने से अचानक पीली पड़ रही सोयाबीन की फसल को देखने प्रदेश के सामान्य प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बरसते पानी में विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया तथा पीली पड़ रही सोयाबीन की फसल को देखा और किसानों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री दिनेश जैन भी साथ में थे।

ग्रामों मे भ्रमण के दौरान राज्य मंत्री श्री परमार ने किसानों से कहा कि 31 अगस्त तक सभी अऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा करा लें। फसलों का बीमा कराने के लिए किसान आधार कार्ड की प्रतिलिपि, बुवाई प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की प्रतिलिपि, जमीन संबंधी दस्तावेज लेकर बैंक में जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की निर्धारित प्रीमियम जमा करा दें। कोरोना वायरस के कारण 30 अगस्त रविवार के दिन लॉकडाउन के दौरान भी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की सभी शाखाएं एवं राष्ट्रीकृत बैंकों की शाखाएं खुलेगी। किसान रविवार के दिन भी बैंको में जाकर प्रीमियम जमा करा सकते हैं। कालातीत/ओवरड्यू कृषक भी बैंक में प्रीमियम की राशि जमा करा सकते हैं। फसल बुवाई प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आने वाले तीन दिनों तक प्रत्येक पटवारी अपने-अपने हल्का मुख्यालय पर रहेंगे। किसान बंधु इनसे फसल बुवाई प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पीली पड़ रही सोयाबीन की फसल के संबंध में राज्य मंत्री श्री परमार ने कहा कि फफूंद जनित बीमारी के कारण फसल को नुकसान हुआ है। इसके लिए वर्तमान में प्रारंभिक सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद विस्तार से प्रति खेतवार सर्वे कराया जाकर फाईनल रिपोर्ट प्राप्त की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव-गांव दौरा किया जाकर किसानों से चर्चा की जा रही है। जिले में सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की सरकार किसानों के साथ है। किसानों को हर संभव सहायता की जायेगी। प्रदेश की सरकार किसानों के लिए सहारा बनेगी।

सलसलाई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य एवं आमजनों से भेंट के दौरान राज्य मंत्री श्री परमार ने विद्यालय के लिए फर्नीचर का प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर के माध्यम से भेजने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी चर्चा की। इसके बाद राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम चौकीमुरादाबाद, मदाना, तिंगजपुर, सिलेपुर, अय्यापुर, गोदना जोड़, किठोर, खेड़ा मिर्जापुर, खेड़ा रसलपुर सहित अन्य ग्रामों का दौरा कर किसानों से चर्चा की। ग्राम मदाना में किसान श्री रामभाउ पठारिया के खेत में जाकर खराब हुई सोयाबीन की फसल का राज्य मंत्री श्री परमार ने अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री एसएल सोलंकी भी साथ में थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |