Delhi Protests: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता हिरासत में

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शन की शुरुआत से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं के लिए लंच का आयोजन किया, जिसके बाद सभी सांसद जंतर-मंतर की ओर मार्च करने लगे। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं की पुलिस के साथ तीखी धक्का-मुक्की हुई। करीब 6 घंटे तक सड़कों पर जमे रहने के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका समेत तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया और बाद में रिहा कर दिया।

🛑 सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्मा गया जब जंतर-मंतर जाने पर अड़ीं प्रियंका गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर लेट गईं और उनके साथ अन्य विपक्षी नेता भी बैठ गए। इस दौरान राहुल गांधी पुलिसकर्मियों के सामने डटे रहे और प्रियंका को सुरक्षित रखने के लिए मोर्चा संभाले रखा। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। रिहाई के बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार और चुनाव आयोग को पूरी तरह जवाबदेह ठहराने की बात कही।

🖤 आज देश भर में ‘काला दिवस’ और 10 अक्टूबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान

पुलिस कार्रवाई और कथित बल प्रयोग के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज यानी 8 अक्टूबर को पूरे देश में ‘काला दिवस’ मनाने का बड़ा फैसला किया है। देश भर की सभी जिला और राज्य इकाइयों को विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, विपक्षी दलों ने आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक और बड़े राष्ट्रव्यापी शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसमें विभिन्न राज्यों से नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Dewas Police Update: नवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन की उच्चस्तरीय बैठक और निरीक्षण, श्रद्धालुओं से खास अपील     |     JNU News: यौन उत्पीड़न के मामले में जेएनयू प्रशासन ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकॉइजम को किया बर्खास्त     |     Delhi Train Cancellation News: 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट     |     MP Fire News Mahidpur: दुकान में अचानक भड़की आग, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; भारी आर्थिक क्षति     |     Ujjain News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उज्जैन पहुंचकर किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन     |     Supreme Court Lawyer Nazia Ilahi: महाकाल नगरी उज्जैन में पूर्वजों का तर्पण करेंगी नाजिया इलाही खान, चर्चा में निर्णय     |     MP Police Raid Dewas: एमडी ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, ₹2 लाख की ड्रग्स और कट्टा जप्त     |     MP High Court Decision: ओबीसी आरक्षण पर बड़ा फैसला, 14% कोटा बरकरार; होल्ड पर रखे गए पदों को लेकर स्थिति स्पष्ट     |     Supreme Court on Delhi Protests: CJI सूर्यकांत का स्पष्ट निर्देश, मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर पूरी रोक नहीं लगेगी     |     Delhi Police Open Letter: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति खारिज, सुरक्षा और संवेदनशीलता का संदेश     |