Kuno Wildlife Tourism MP: रणथंभौर, माधव और कूनो नेशनल पार्क को जोड़कर बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर

श्योपुर। चीता प्रोजेक्ट के बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क को अब व्यापक वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

🌍 रणथंभौर और माधव नेशनल पार्क से जुड़ेगा कूनो, बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क और मध्य प्रदेश में शिवपुरी स्थित माधव नेशनल पार्क के बीच स्थित कूनो नेशनल पार्क को पर्यटन कॉरिडोर की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विकसित करने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पर्यटक अब चीता सफारी के साथ-साथ चंबल नदी सफारी भी कर पाएंगे।

🏨 पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार और प्रचार-प्रसार पर जोर

इसके लिए कूनो के बाहर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग होटल, सफारी के लिए सुविधाजनक वाहन और अन्य संसाधन तैयार करा रहा है। अधिकारियों का फोकस कूनो में पर्यटकों के ठहरने, सफारी और घूमने के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर भी है।

🌊 रामेश्वर धाम के पास चंबल सफारी विकसित करने की बड़ी तैयारी

श्योपुर के मानपुर कस्बे के पास स्थित रामेश्वर धाम पर पर्यटन विभाग चंबल सफारी विकसित कर रहा है। चंबल नदी में बोटिंग शुरू करने की तैयारी इस दिशा में नया आकर्षण होगी। इससे पर्यटकों को जंगल सफारी के साथ नदी क्षेत्र में घड़ियाल, मगरमच्छ और दुर्लभ कछुओं जैसे जलीय जीवों को देखने का अवसर मिल सकता है, क्योंकि ये जीव कई जगह नदी के टापू बने स्थानों पर धूप सेकने के लिए घंटों समय बिताते हैं।

🐅 एक साथ तीन नेशनल पार्क घूमने का मिलेगा शानदार मौका

कूनो नेशनल पार्क से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर और शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क की दूरी ज्यादा नहीं है। पर्यटक महज 180 से 200 किलोमीटर के करीब का सफर तय करके इन तीनों पार्कों का भ्रमण कर सकेंगे, यानी अब कूनो घूमने के लिए आने वाले पर्यटक चीता के साथ टाइगर, मगरमच्छ, घड़ियाल आदि भी देख सकेंगे।

🐊 कूनो नदी में प्राकृतिक रूप से मौजूद हैं मगरमच्छ और घड़ियाल

कूनो नेशनल पार्क के मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। कूनो नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल मौजूद हैं। चीता के अलावा भी यहां कई प्रजातियों के जानवर मौजूद हैं। कूनो का वातावरण बेहद खास है, जो लोगों को खूब पसंद आता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP News : एबी रोड स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी में मिले कीड़े लगे मशरूम और एक्सपायरी लाइसेंस, 7 सैंपल जब्त     |     Indore Suicide News: इंदौर में पारिवारिक विवाद के चलते 24 घंटे के भीतर तीन लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी     |     Baby Food : फॉर्मूला मिल्क के विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्रमोशन पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर लगेगा 10 लाख तक का जुर्माना     |     MP Pollution : बाणगंगा और पुराने मछलीघर नाले से तालाब में गिर रहा गंदा पानी, 10 एमएलडी एसटीपी का निर्माण शुरू     |     MP Army : सागर रेलवे स्टेशन से लेकर ठहरने और भोजन तक की मिलेगी मुफ्त सुविधा, ट्रस्ट ने संभाली पूरी कमान     |     McDonald’s : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर मैकडोनाल्ड पर कार्रवाई, फ्रेंच फ्राइज और तेल के नमूने जब्त     |     MP Weather : तीन-चार दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच जानें कैसा रहेगा मौसम     |     Shivpuri News : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर बुलडोजर से तोड़े गए अवैध निर्माण     |     Guna News: शहीद भगत सिंह चौराहे पर गंदगी का अंबार, जयंती पर रैली निकली लेकिन नगर पालिका ने नहीं कराई सफाई     |     Crop Damage: कर्ज लेकर बोई गई फसलें हुई तबाह, सिंहपुर डैम का पानी छूटने से निचले इलाकों में मचा हाहाकार     |