MP News : जहरीली शराब कांड पर राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, कहा—प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल

भोपाल। बंडा और शाहगढ़ क्षेत्रों में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पीड़ित परिवारों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने राज्य प्रशासन को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है, जहां दूषित पानी, मिलावटी सिरप और अब अवैध जहरीली शराब के कारण लगातार आम लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय केवल औपचारिकता निभा रही है।

🩺 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव होगी हेल्थ स्क्रीनिंग और 24 घंटे अलर्ट मोड पर अस्पताल

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि हर त्रासदी के बाद कुछ छोटी-मोटी गिरफ्तारियां और निचले स्तर के अधिकारियों का निलंबन कर जांच का दिखावा किया जाता है, जबकि बड़े दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती। इस बीच, स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद राजस्व एवं ग्रामीण विकास अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अमानक शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए गांव-गांव में संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |