शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा धारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करें – कलेक्टर श्री लवानिया

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने समस्त एडीएम और एसडीएम को सख्त निर्देश दिये हैं कि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये कब्जा धारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण, मकान, रेस्टोरेंट्स, शासकीय संपत्ति पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट से कहा कि वे पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर अतिक्रमण को चिंहित कर उसे शीघ्र हटाएं। भोपाल शहर को अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए संबंधितों पर प्रभावी कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने कहा कि नालों के किनारे अतिक्रमण को बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के पूर्व ही हटा दिया जाए। अतिक्रमण से शहर को मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यवाही करें। शासकीय भूमि से अवैध कब्जे हटाकर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करें।
कलेक्टर ने कहा है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरंतर अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। अतिक्रमण के विरुद्ध मुहिम निरंतर चालू रखें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |