समारोहपूर्वक होगा पात्रता पर्ची एवं राशन का वितरण

शाजापुर, 28 अगस्त 2020/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत सम्मिलित 25 श्रेणी के नवीन सत्यापित एवं वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से छूटे हुए सदस्यों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं राशन सामग्री का वितरण 01 सितंबर 2020 को समारोहपूर्वक एबी रोड स्थित कृषि उपज मण्डी प्रांगण समिति शाजापुर में किया जायेगा।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। आयोजन स्थल पर कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समारोह में कुल उपस्थित व्यक्तियों की संख्या 200 हितग्राही एवं 100 अन्य आमंत्रित सदस्य से अधिक नहीं होगी। समारोह स्थल पर उपस्थित जनों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क एवं हेण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करना सुनिश्चित करें। जिसके पास मास्क नहीं होगा उन्हें मास्क उपलब्ध कराया जायेगा एवं बिना मास्क के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को नवीन पात्रता पर्ची का प्रदाय, माह सितम्बर 2020 की पात्रतानुसार एनएफएसए अंतर्गत 5 किलोग्राम प्रति सदस्य खाद्यान्न 1 किलो नमक का प्रदाय किया जायेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत 5 किलोग्राम प्रति सदस्य खाद्यान्न 1 किलो दाल भी नि:शुल्क प्रदाय किया जायेगा। कलेक्टर ने नवीन स्वीकृत शेष रह गये हितग्राहियों के लिए खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं राशन सामग्री वितरण के लिए 01 सितम्बर से 15 सितंबर 2020 तक स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड के पार्षद इत्यादि की उपस्थिति में ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में कार्यक्रम करने के लिए भी निर्देश दिये हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |