Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर

भोपाल। एमपीनगर जोन-1 स्थित एक गैस किट शोरूम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश शोरूम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे तीन लैपटॉप, नकदी तथा मुख्य सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

🕒 सुबह शोरूम खुलने पर चला चोरी का पता

इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह जब शोरूम खोला गया तब सामने आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय संजय गुप्ता एमपी नगर जोन-1 में गैस किट शोरूम संचालित करते हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |