9 ग्राम पंचायतो के विरूद्ध कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत

शाजापुर, 27 अगस्त 2020/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत मुल्लाखेड़ी, पलसावद सोन, बेसरापुर, पतोली, रिगनीखेडा, सिंगारचोरी, निपान्या धाकड़ एवं जनपद पंचायत शुजालपुर की ग्राम पंचायत हडलायकला व उचोद के कार्यों में अनियमितता पाए जाने के कारण इन ग्राम पंचायतों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के लिए म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के अंतर्गत कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पंचायत के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होने पर पंचायत के कार्यकलापों की जॉच एवं कार्य का निरीक्षण कर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा जाँच प्रतिवेदन में पंचायत के पदाधिकारी/सेवक द्वारा अनियमितता पाये जाने पर म.प्र. पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के अंतर्गत सक्षम विहित प्राधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के तारतम्य में जिला पंचायत द्वारा समय-समय पर प्राप्त और पूर्व से लंबित शिकायतों की समीक्षा उपरांत कार्यालय द्वारा विभिन्न कलस्टरों में 03 सदस्य जाँच दल गठन करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही विस्तृत जाँच प्रतिवेदन प्रारूप उपलब्ध करा कर जांचों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |