लायन मयंक काबरा पुनः बने लायन्स क्लब मक्सी के अध्यक्ष, इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल का हुआ भव्य अभिनंदन

मक्सी। लायन्स क्लब मक्सी के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के भव्य शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में लायन मयंक काबरा ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल का भव्य अभिनंदन किया गया। समारोह में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापन अधिकारी लायन राम जाट ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शाजापुर के जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पाण्डेय सहित डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ लायन पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, ध्वज वंदना एवं डिस्ट्रिक्ट सॉन्ग से हुआ। स्वागत उद्बोधन, सचिव एवं कोषाध्यक्ष प्रतिवेदन तथा क्लब न्यूज़लेटर के विमोचन के पश्चात समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह रहा।

*कविता के माध्यम से दिलाई शपथ, तालियों से गूँज उठा सभागार*
संस्थापन अधिकारी प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट ने अत्यंत अनूठे एवं काव्यमय अंदाज़ में नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अपनी स्वयं रचित प्रेरक कविता के माध्यम से उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी को उसके कर्तव्यों, उत्तरदायित्वों एवं सेवा के मूल्यों का भावपूर्ण बोध कराया। उनकी अभिनव शैली ने पूरे समारोह को भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बना दिया तथा उपस्थित सभी लोगों ने लंबे समय तक तालियाँ बजाकर उनका अभिनंदन किया।

*डॉ. कुलभूषण मित्तल का हुआ भव्य अभिनंदन*
समारोह का सबसे भावपूर्ण एवं गरिमामय क्षण वह रहा जब लायन्स इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल का लायन्स क्लब मक्सी परिवार द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने उन्हें विशेष रूप से तैयार किया गया अभिनंदन-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात क्लब के समस्त सदस्यों ने पुष्पमालाएँ एवं सम्मान स्वरूप दुपट्टा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ. मित्तल का सम्मान समारोह का अत्यंत भावुक एवं अविस्मरणीय क्षण बन गया।

अपने उद्बोधन में डॉ. मित्तल ने लायन्स क्लब मक्सी द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान के लिए समस्त सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मक्सी में मिला प्रेम, अपनापन और सम्मान सदैव उनके हृदय में रहेगा।

उन्होंने विशेष रूप से पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रमेश काबरा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) बनने की यात्रा में लायन रमेश काबरा का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन एवं विश्वास ने उन्हें इस प्रतिष्ठित वैश्विक दायित्व तक पहुँचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. मित्तल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन मयंक काबरा की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि समारोह के लिए उनके द्वारा रचित प्रेरणादायी गीत ने पूरे वातावरण को जीवंत, ऊर्जावान एवं भावनात्मक बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक प्रयास किसी भी आयोजन को यादगार बना देते हैं।

*मयंक काबरा को मिला मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन मेडल*
समारोह के दौरान इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंडोर्सी) लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल ने लायन मयंक काबरा को लायन्स क्लब मक्सी में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पित सेवा कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा एवं मल्टीपल पिन भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

*डॉ. रवि पाण्डेय का हुआ सम्मान, जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ*
समारोह में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पाण्डेय का अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। उनके जन्मदिवस पर समस्त लायन्स क्लब मक्सी परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। डॉ. पाण्डेय ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

*’एटीट्यूड – जीने का नज़रिया’ ने किया प्रेरित*
प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर लायन सिद्धार्थ बंसल ने “एटीट्यूड – जीने का नज़रिया” विषय पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। उनके विचारों ने उपस्थित सभी सदस्यों में सकारात्मक सोच, नेतृत्व एवं सेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

*स्थायी सेवा प्रकल्पों की घोषणा*
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन मयंक काबरा ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब का विज़न प्रस्तुत करते हुए कई महत्वाकांक्षी स्थायी सेवा प्रकल्पों की घोषणा की। इनमें मक्सी नगर के लिए लायन्स एम्बुलेंस सेवा, “दाना-पानी” परियोजना के अंतर्गत 100 बर्ड फीडर्स, नगर के प्रमुख स्थानों पर चार आर.ओ. वाटर कूलर, बाल संस्कार कक्षाएँ, कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को हिन्दी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण, लियो क्लब की स्थापना तथा सदस्यता विस्तार अभियान प्रमुख हैं।

*नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ*
संस्थापन अधिकारी लायन राम जाट ने वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत पटेल सहित संपूर्ण नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

*समारोह में विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।*

कार्यक्रम में लायंस क्लब मक्सी के अध्यक्ष लायन मयंक काबरा, सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी, सह सचिव लायन शीला पटेल, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत पटेल, सह कोषाध्यक्ष लायन तेज करण नागर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रमेश काबरा, लायन मणिशंकर नागर, लायन श्यामा नागर, लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन विमला शर्मा, लायन राम प्रसाद पाटीदार, लायन दुर्गा पाटीदार, लायन डॉ जी के जैन, लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर, लायन श्यामा सेंगर, लायन अमर सिंह कुशवाह, लायन प्रकाश भावसार, लायन सीमा भावसार, लायन भरत परमार, लायन सुरेंद्र पटेल, लायन डॉ सचिन भंडारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित सचिव लायन श्रीधर माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

लायन हेमंत पटेल एवं लायन शीला पटेल ने कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |