Delhi Fire: विवेक विहार में आग का तांडव! चार मंजिला इमारत में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं 12 लोग झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. आग से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

आग लगने की सूचना सुबह में दमकल विभाग को मिली थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग इमारत के एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते अन्य हिस्सों में फैल गई. धुएं और लपटों के कारण इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

क्या बोले अधिकारी?

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि यह हादसा विवेक विहार स्थित चार मंजिला इमारत में हुआ. 9 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इमारत के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है. राहत और बचाव कार्य के दौरान कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कुछ घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

‘एसी में विस्फोट के कारण आग लगी’

स्थानीय निवासी रोहित ने बताया, ‘एसी में विस्फोट के कारण आग लगी… 12 लोगों को बचा लिया गया है. हालांकि, कुछ लोग अब भी लापता हैं. आग सुबह लगभग 3:15 बजे लगी. दमकल गाड़ियां सुबह लगभग 3:35 बजे मौके पर पहुंच चुकी थीं.’

फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं. इमारत में सुरक्षा इंतजामों की स्थिति भी जांच के दायरे में है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने खुद भी राहत कार्य में मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं की तीव्रता के कारण स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण बनी रही. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरी तरह खत्म होने के बाद ही हताहतों की सटीक संख्या स्पष्ट हो पाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |