Hydration Tips: शरीर में पानी की कमी दूर करेंगे मखाना और पोहा, जानें गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के बेस्ट तरीके

शरीर में पानी की कमी अगर लगातार बनी रहे तो पेट, स्किन और बाकी हिस्सों में समस्याएं बनने लगती हैं. खासतौर पर गर्मी में सलाह दी जाती है कि एक्स्ट्रा पानी पिएं. साथ ही ऐसी फल और सब्जियां खाएं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. वैसे लोग ऐसा भी नाश्ता करते हैं या चीजें खाते हैं जो शरीर में पानी सोख सकती हैं. ये कंडीशन तब बनती है जब आप अपनी बॉडी को नॉर्मली ठीक से हाइड्रेट नहीं रखते हैं. दरअसल, पोहा से मखाना तक कई ऐसे सुपरफूड हैं जिन्हें गर्मी में पचाने के लिए एक्स्ट्रा पानी की जरूरत होती है.

कहीं आप भी पोहा के हेल्दी नाश्ता को करने के बाद कम पानी पीने की गलती तो नहीं करते हैं. गर्मी के कहर के बीच पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी चीजें हैं जो शरीर से पानी को सोख सकती हैं अगर आप बॉडी के वाटर लेवल को ठीक नहीं रखते हैं.

पानी सोखने का काम करती हैं ये चीजें

भुना हुआ मखाना

ये एक स्नैक बन गया है जिसे लंच या शाम के समय शौक से खाया जाता है. लोग घी या ऑयल में इसे भूनते हैं और शौक-शौक में काफी खा जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसमें फाइबर काफी होता है और इसका ज्यादा इंटेक फायदे के बजाय नुकसान का कारण बन सकता है. सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि फाइबर कब्ज की शिकायत को कम करता है. लेकिन अगर इसका इंटेक ज्यादा हो तो कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है. ये ड्राई स्नैक है और बॉडी में जाने के बाद पानी को सोखता है. अगर खाने की मात्रा सही है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ज्यादा खाते हैं तो पानी भी एक्स्ट्रा पीना चाहिए.

हेल्दी ब्रेकफास्ट पोहा

भारतीयों का फेवरेट नाश्ता पोहा भी गर्मी में डिहाइड्रेशन की सिचुएशन बना सकता है. डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि ये हेल्दी नाश्ता है लेकिन इसे प्लेन खाने की गलती न करें. ये फाइबर का बेहतरीन सोर्स है लेकिन हाइड्रेशन के लिए इसमें खीरा या दूसरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए. दरअसल, ये चावल से बनने वाली चीज है और इसे पचाने में भी एक्स्ट्रा पानी लगता है. पोहा का नाश्ता करने के साथ फाइबर वाली और चीजें खाएं. एक घंटे बाद पानी पिएं लेकिन सिप-सिप करके पीना ही बेस्ट है.

चिकन से बनी चीजें

आप चिकन को उबालकर खाते हैं तो भी शरीर में पानी कमी को हो सकती हैं. इस तरह की प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को खाना है तो बॉडी के हाइड्रेशन का भी ख्याल रखें. गर्मी में चिकन जैसे फूड को पचाना आसान नहीं होता. क्योंकि इसे पचाने में हमारे पाचन तंत्र को टाइम और एक्स्ट्रा मेहनत करती पड़ती है. स्लो डाइजेशन अच्छा है लेकिन कुछ चीजें ज्यादा टाइम ले तो भी पाचन तंत्र को नुकसान होता है. चिकन या इससे बनने वाली चीजों में सब्जियों को शामिल करें. इससे फाइबर बढ़ता है और पानी की मात्रा भी बढ़ जाती है.

गर्मी का कहर जारी

उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है. इसलिए सलाह दी जा रही है कि घर से कम ही निकलें और पानी जैसी चीजों का अच्छे से सेवन करें. बॉडी को हिडाइड्रेशन से बचाने के लिए सीजन फ्रूट्स जैसे तरबूज खरबूजा और सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर खूब खाएं. इसके अलावा दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं. अपने बैग में सनस्क्रीन रखें और सिर को कपड़े से ढकना न भूलें. हो सके तो साथ में एक छाता रखें ताकि सीधी धूप आपको बीमार न बना सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |