Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

जबलपुर: बाबा बर्फीनी के दर्शन करने और अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. जबलपुर में भी बड़ी तादाद में लोग रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बैंक पहुंचे. यहां रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में यात्रा का रजिस्ट्रेशन होता है. जहां जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी के अलावा दमोह और सतना तक के लोग आते हैं, जिसके चलते यहां लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी. अमरनाथ यात्रा एक जोखिम भरी यात्रा है लेकिन उसके बावजूद लोग इस यात्रा को बढ़-चढ़कर करते हैं.

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु उत्साहित

अमरनाथ की गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) के दर्शन करने के लिए लाखों लोग अमरनाथ यात्रा करते हैं. बीते कुछ सालों से यह यात्रा जोखिम भरी भी हो गई है लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है. जबलपुर में इस साल फिर बड़ी तादाद में लोगों ने अमरनाथ यात्रा करने के लिए उत्साह दिखाया है.

3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, इसके लिए श्राइन बोर्ड ने 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के अमरनाथ की यात्रा नहीं की जा सकती है. इसके लिए 6 अप्रैल के बाद का स्वास्थ्य सर्टिफिकेट के साथ ही एक दस्तावेज (आईडी प्रूफ) की जरूरत होती है.

रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जबलपुर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक की रामपुर शाखा में होता है. यह महाकौशल में अकेला स्थान है, जहां अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है. बुधवार से यह रजिस्ट्रेशन शुरू होना था इसलिए बड़ी तादाद में लोग पंजाब नेशनल बैंक पहुंच गए.

पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

बैंक खुलने से पहले ही बाहर लोगों की भयंकर भीड़ थी. भीड़ को देखते हुए स्थानीय गोरखपुर थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सौरभ गुप्ता अपने परिवार के साथ सतना से जबलपुर आए थे. उन्होंने बताया, “मैं पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहा हूं. मुझे उम्मीद थी कि यहां पर काफी भीड़ होगी. इसलिए मैंने अपने साथ पत्नी को भी लेकर आया हूं. रजिस्ट्रेशन के लिए कोई सुविधा ही नहीं है और अलग से महिलाओं के लिए कोई लाइन भी नहीं है.”

शहर में अन्य जगहों पर भी सुविधा शुरू करने की मांग

एक दूसरी यात्री शैलजा ने बताया, ” भीड़ इतनी अधिक है कि बैंक के भीतर तक ही नहीं पहुंचा जा सकता है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मौके पर पुलिस भी मौजूद है. लेकिन लोग पुलिस की बात भी नहीं मान रहे हैं. केवल एक ही बैंक में रजिस्ट्रेशन होने की वजह से बहुत अधिक परेशानी हो रही है यह सुविधा शहर में दूसरे केंद्रों पर भी शुरू की जानी चाहिए.”

रजिस्ट्रेशन स्थल पर जवान तैनात

बैंक के बाहर लगातार बढ़ती भीड़ की जानकारी बैंक ने गोरखपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना प्रभारी बैजनाथ प्रजापति मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया, “मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है कि अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन के लिए काभी संख्या में लोग पहुंचे है. भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनाय किया गया है.”अमरनाथ यात्रा को लेकर पिछले साल भी कुछ ऐसे ही हालात थे और लोग देर रात से ही बैंक के बाहर खड़ा होना शुरू हो जाते हैं ताकि उनका नंबर जल्दी आ सके. अमरनाथ यात्रा में बीते कुछ सालों में हुए आतंकवादी हमलों के बाद बोर्ड ने सीमित संख्या में यात्रियों को जाने की अनुमति देने का फैसला किया था. इसकी वजह से बिना रजिस्ट्रेशन किए अमरनाथ यात्रा में नहीं जाया जा सकता और सभी लोगों की कोशिश होती है कि उन्हें इस यात्रा में जल्द शामिल होने का मौका मिल जाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |