MP Board Result: एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Chhindwara student suicide case: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है. इस घोषणा के साथ ही छिंदवाड़ा में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा क्षेत्र की है. यहां बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मोहन नगर इलाके की है, जहां वह कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी.

जानकारी के अनुसार सानिया परीक्षा परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में थी. परिणाम घोषित होते ही उसने यह कदम उठा लिया. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है.

मृतक छात्रा के मामा ने कहा कि बच्ची यहां (नानी के घर) छुट्टियों में आई थी. आज बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा हुई. इसके बाद बच्ची ने अपना रिजल्ट चेक किया, जिसमें वो फेल हो गई थी. फेल होने का रिजल्ट देखने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम को लेकर कोई भी गलत कदम न उठाएं.

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा छात्रों को दोबारा परीक्षा का अवसर दिया जाएगा. जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं. इसलिए असफल होने पर निराश न हों और कोई गलत कदम न उठाएं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |