Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड

ग्वालियर: शहर के आम-खो, विजय नगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात (Cyber Fraud) को अंजाम दिया है। यहां रहने वाले कोचिंग संचालक दीपक शर्मा के बैंक खाते से बिना किसी कॉल, SMS या OTP के ₹2.49 लाख निकाल लिए गए।

तीन रातों में खाली हुआ बैंक खाता

ठगी की यह वारदात फरवरी माह में अंजाम दी गई। ठगों ने सुनियोजित तरीके से 20 फरवरी से 22 फरवरी के बीच ठीक रात 11 बजे के बाद यूपीआई (UPI) के जरिए पांच किस्तों में पैसे निकाले। 20 फरवरी को दो बार में ₹1 लाख, 21 फरवरी को ₹50 हजार और 22 फरवरी को ₹99,999 निकाले गए। पीड़ित को इस सेंधमारी का पता तब चला जब काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

पीड़ित दीपक शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने कंपू थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कई महीनों तक थाने और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काटने और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद, अब दो महीने की देरी से एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित का मानना है कि यदि पुलिस समय पर सक्रिय होकर खाता फ्रीज कर देती, तो उनकी जमा पूंजी बच सकती थी।

मोबाइल हैकिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि अपराधियों ने पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया था। हैकिंग के जरिए ठगों ने नेट बैंकिंग के लॉगिन आईडी और पासवर्ड का एक्सेस प्राप्त कर लिया। इसी वजह से बिना किसी ओटीपी के पैसे ट्रांसफर करना संभव हो पाया। फिलहाल पुलिस यूपीआई आईडी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

किस दिन और किस UPI आईडी से कितने रुपये निकले

तारीख समय रुपये (₹) यूपीआइ आइडी (UPI ID) / नंबर
20 फरवरी रात 11:21 बजे 50,000 605105553345
रात 11:27 बजे 50,000 605105575374
21 फरवरी रात 11:13 बजे 50,000 605215046906
22 फरवरी रात 11:34 बजे 49,999 60532396894
रात 11:38 बजे 50,000 605324030838
कुल योग (Total): ₹ 2,49,999
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |