Lightning Alert: महुआ के पेड़ के नीचे गिरी बिजली, भाई-बहन की दर्दनाक मौत; जंगल में मची चीख-पुकार

रीवा: सेमरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. इलाके में तेज आंधी तूफान के बाद अचनाक से अकाशीय बिजली कड़की और गाज बनकर जमीन पर आ गिरी. इस दौरान जंगल में महुआ बीन रहे सगे भाई बहन बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. जानकारी के मुताबिक, इसी महीनें में मृतका की शादी होने वाली थी.

अकाशीय बिजली का कहर, सगे भाई बहन की मौत
दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदिया की है. ग्राम हिनौती में रहने वाले दादू कोल का बेटा राजन कोल और बेटी सविता कोल शनिवार की सुबह हरदिया ग्राम के जंगल में महुआ बीनने के लिए गए हुए थे. इसी दरमियान मौसम ने अपना रुख बदला. तेज आंधी तूफान शुरू हुआ, इसके बाद जोरदार बिजली कड़की और गाज बनकर जमीन पर महुआ बीन रहे भाई बहन पर आ गिरी. बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.

30 अप्रैल को होनी थी मृतका की शादी
बताया जा रहा है कि, घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कार मौके पर पहुंचे. परिजन को सूचना मिलने के बाद वह भी घटना स्थल पहुंच गए. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक टीम पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि, इसी माह के 30 अप्रैल को मृतका सविता कोल की शादी होने वाली थी मगर इस दर्दनाक हादसे के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

महुआ बीनने जंगल गए थे भाई और बहन
घटना को लेकर एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि, “शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, भाई और बहन जो की हिनौती ग्राम के रहने वाले थे. वे महुआ बीनने के लिए हरदिया जंगल गए हुए थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और अकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए. हादसे में दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेमरिया समुदायिक अस्पताल भेज दिया गया.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |