‘सुसाइड नहीं, ये हत्या है’: 7 महीने की गर्भवती महिला का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 महीने की गर्भवती 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए. घटना जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बड़का अमेया गांव की है.

मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है.मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

नाबालिग उम्र में शुरू हुआ प्रेम संबंध

गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी मृतका के पिता जितेंद्र राम ने बताया कि मुन्नी की गांव के ही युवक रोहित तिवारी से नाबालिग उम्र में दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और एक समय वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी.

इस मामले में परिवार ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया. मुन्नी को परिवार को सौंप दिया गया, जबकि रोहित तिवारी को जेल भेज दिया गया था. वह करीब एक साल तक जेल में रहा.

परिजनों के खिलाफ की थी शादी

परिजनों के अनुसार, बेटी के लौटने के बाद उसकी शादी दूसरी जगह कर दी गई थी, लेकिन वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. वह बाद में अपने प्रेमी रोहित तिवारी के साथ हरियाणा में रहने लगी थी.

दोनों ने वहीं शादी कर ली थी. बाद में परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. करीब 7 महीने पहले यह जानकारी मिली कि मुन्नी गर्भवती है, जिसके बाद मायके से समय-समय पर सामान और जरूरी चीजें भेजी जाती थीं.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों का कहना है कि कुछ ही महीनों में वह मां बनने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही शनिवार को उसके मौत की खबर आ गई. शव साड़ी के फंदे से लटका मिला. परिजनों से ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |