Bhopal Crime News: भोपाल में ‘रील्स’ वाले लुटेरों का आतंक, चाकू की नोक पर लूट और दहशत के लिए बनाया लाइव वीडियो

राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब अपराध को अंजाम देने के साथ-साथ उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया लूट का यह मामला किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा.दो बदमाशों ने लूट की घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

मामला भेल (BHEL) इलाके के एक सुनसान खंडहर का है, जहां दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और चाकू की नोक पर उन्हें बंधक बना लिया. आरोपियों ने युवकों को डराते हुए उनकी जेबें खाली कराईं और बाइक की चाबी व नगदी लूट ली और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बदमाश हाथ में बड़ा चाकू लहराते हुए धमका रहा है. वह चिल्लाते हुए कहता है, ‘जेब में जो है सब बाहर कर, नहीं तो यहीं ढेर कर दूंगा’. डर से सहमे युवक अपनी जेब का सामान और बाइक की चाबी आरोपियों को सौंप देते हैं.

दबदबा बनाने के लिए अपलोड किया वीडियो

इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक आरोपी लूट को अंजाम दे रहा था, जबकि दूसरा बाकायदा कैमरे का एंगल सेट कर पूरी वारदात का लाइव वीडियो शूट कर रहा था. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों का मकसद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इलाके में दहशत और अपना दबदबा बनाना था.

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आरोपियों ने सिर्फ लूटपाट ही नहीं की, बल्कि पीड़ित युवकों की बेरहमी से पिटाई भी की. चाकू के हत्थे से उनके सिर और पीठ पर वार किए गए. युवक हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन बदमाश लगातार गालियां देते और मारपीट करते रहे.

बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने बदनामी और घरवालों के डर से शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं कराई. हालांकि जब बदमाशों ने खुद इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, तब पुलिस को मामले की जानकारी मिली. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |