LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त किए 30 LPG सिलिंडर

 अंबाह: शादी समारोह में बर्तन के साथ रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर स्थानीय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को पोरसा रोड स्थित जयदेवी गार्डन के पास संचालित मुदगल बर्तन हाउस पर छापा मारकर 30 गैस सिलिंडर जब्त किए गए।

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने किया। उनके साथ तहसीलदार नरेश शर्मा और सहायक आपूर्ति अधिकारी अभिषेक द्विवेदी की टीम भी मौजूद रही। टीम ने बर्तन हाउस के गोदाम और पास स्थित मकान की तलाशी ली।

30 सिलिंडर जब्त

जांच के दौरान दुकान से 10 सिलिंडर बरामद किए गए, जिनमें पांच भरे और पांच खाली थे। वहीं संचालक दिनेश मुदगल के मकान से 20 खाली सिलिंडर मिले। कुल मिलाकर 30 सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया।

शादी सीजन में शुरू की नई सुविधा

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 15 अप्रैल से शुरू होने वाले शादी के सीजन को देखते हुए संचालकों विष्णु मुदगल और दिनेश मुदगल ने यह नई व्यवस्था शुरू की थी। इसके तहत वे बर्तन किराए पर देने के साथ रसोई गैस सिलिंडर भी उपलब्ध करा रहे थे। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर के लिए ग्राहकों से दोगुना किराया लिया जा रहा था, जिससे अतिरिक्त मुनाफा कमाया जा सके।

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में प्रशासन ने दोनों संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति इस तरह गैस सिलिंडर का भंडारण और आपूर्ति करना नियमों के खिलाफ है।

जांच जारी

प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडर कहां से लाए गए और किस गैस एजेंसी के माध्यम से इन्हें भरा गया। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस काम में अन्य लोग या एजेंसियां शामिल हैं या नहीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |