ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

ग्वालियर। नगर निगम के उपनेता सत्तापक्ष और वार्ड 53 के पार्षद योगेंद्र यादव उर्फ मंगल भैया पर ठेकेदार से 25 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। सिवीकान कंपनी के ठेकेदार साहिल खान ने निगमायुक्त संघ प्रिय को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड में नाला निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उनसे कमीशन की मांग की गई। विरोध करने पर उन्हें व उनके पिता को धमकाया गया। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

साइट पर पहुंचते ही धमकी का आरोप

ठेकेदार साहिल खान का कहना है कि वे अपने पिता के साथ वार्ड 53 में प्रस्तावित नाला निर्माण की साइट देखने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्षद योगेंद्र यादव और उनके समर्थक वहां पहुंचे और कथित रूप से काम शुरू करने से पहले 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की। मना करने पर ठेकेदार और उनके पिता को धमकाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |