थावे मंदिर में ‘प्रसाद’ के नाम पर गुंडागर्दी! दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को लाठियों से पीटा; “हमसे ही खरीदो वरना…” की धमकी के बाद बवाल

बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई है. बताया जा रहा है कि नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं से जबरन प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया गया. जिसको लेकर के विवाद हुआ और कुछ दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की. इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं. इनमें एक महिला और एक डॉक्टर भी शामिल है.

अब इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम और सीडीपीओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. थावे दुर्गा मंदिर की गिनती राज्य के प्रमुख सिद्ध पीठ में होती है और इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए देश भर के अलावा नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं.

घटना में घायल श्रद्धालु डॉक्टर नीतिश कुमार और बृजेश कुशवाहा ने बताया कि वह पड़ोस के सिवान जिले के महाराजगंज से नवरात्रि पर पूजा करने आए थे. मंदिर परिसर में दुकानदारों के द्वारा जबरन प्रसाद थमाया जा रहा था. जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया. उनके इनकार करने पर पहले दुकानदारों ने उनसे गाली गलौज की. फिर बात इतनी बढ़ी कि दुकानदारों ने मारपीट शुरू कर दी. श्रद्धालुओं ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

तत्काल कार्रवाई के निर्देश

इधर घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया. जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम और सीडीपीओ को तत्काल कार्रवाई की निर्देश दिए.

जिला अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों की पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन के स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की कवायद की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं न हो सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |