Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव

सनातन धर्म में हिंदू नववर्ष बहुत विशेष माना जाता है. हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू हो जाता है. पौराणिक मान्यता है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही ब्रह्मा जी ने संसार की रचना प्रारंभ की थी. इस साल आज से हिंदू नववर्ष शुरू हो गया है.

जब हिंदू नववर्ष शुरू होता है, तो वो दिन जिस ग्रह का होता है, वही ग्रह नववर्ष का राजा होता है. चूंकि आज गुरुवार है और ये दिन बृहस्पति देव को समर्पित है, इसलिए इस हिंदू नववर्ष के राजा गुरु बृहस्पति हैं. वहीं इस साल के मंत्री ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. ये नववर्ष विक्रम संवत 2083 है. ये ‘रौद्र संवत्सर’ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये सवंत्सर कैसा रहेगा?

हिंदू नववर्ष और ‘रौद्र संवत्सर’

हिंदू नववर्ष आज 19 मार्च से शुरू होकर 07 अप्रैल 2027 तक चलेगा. ज्योतिष में ‘रौद्र संवत्सर’ को उग्र और संघर्षपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि ऐसा समय यानी ये संवत्सर लगभग 60 साल पहले, साल 1966 में भी आया था. इस संवत्सर के दौरान दुनिया की राजनीति में भी हलचल नजर आ सकती है. कुछ बड़े नेताओं का निधन हो सकता है. सत्ता में परिवर्तन संभव है.

इस संवत्सर को लेकर भविष्यवाणी

भारत में भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जोकि नीति और शासन से जुड़े हो सकते हैं. इसके अलावा प्राकृतिक आपदाएं (जैसे बाढ़, भूकंप, असामान्य मौसम) आ सकती हैं. मौसम में अस्थिरता के कारण खेती-किसानी पर प्रभाव पड़ सकता है. इससे महंगाई और आर्थिक उतार-चढ़ाव दिख सकता है. भारत और पाकिस्तान के बीच छोटे स्तर का युद्ध की संभावना है.

विश्व में कई देश समझौते कर सकते हैं. इनमें में कुछ समझैते का असर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और आर्थिक व्यवस्था पर लंबे समय दिख सकता है. कई देश के कानून और नीतियां बदल सकती हैं. जिससे समाज में संतुलन और एकता बढ़ सकती है. शिक्षा व्यवस्था में सुधार आ सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |