दिल्ली में आज फिर ‘किसान गर्जना’! रामलीला मैदान में महापंचायत, इन रास्तों पर लगा भीषण जाम; घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज एक फिर से किसान जुटेंगे. किसान कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर पंचायत करेंगे. वहीं किसानों की पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. किसान पंचायत के मद्देनजर सेंट्रल दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि कार्यक्रम के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान पंचायत को देखते हुए यातायात एडवाइजरी जारी की है , जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों के हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

इन इलाकों में बचकर निकलें

पुलिस के मुताबिक, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है. इन इलाकों मे यातायात नियंत्रित किए जाने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस इन इलाकों में प्लान के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेगी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस किसान पंचायत को लेकर लोगों से अपील की है कि वो प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें. यात्रा से पहले जारी की गई एजवाइजरी को जरूर देख लें, उसके बाद अपनी यात्रा की योजना बनाएं और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. साथ ही ट्रैफिक से जुड़े अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों पर नजर बनाए रखें.

संसद में विपक्ष ने उठाया था सवाल

लोकसभा में बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों ने एमएसपी का मुद्दा उठाया था. सांसदों ने आरोप लगाया कि कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए सरकार द्वारा बनाई गई समिति की रिपोर्ट नहीं आने से कमेटी के अस्तित्व को लेकर सवाल उठता है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कृषि मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुधाकर सिंह ने कहा कि एमएसपी पर बनाई गई समिति की अब तक अंतरिम रिपोर्ट भी नहीं आई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |