CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक

रायपुर: बजट सत्र के दौरान आज सदन में मनरेगा को ‘जी राम जी’ किए जाने के मुद्दे पर जोरदार टकराव देखने को मिला. कांग्रेस ने इसे गरीबों के हितों पर चोट बताते हुए शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन आसंदी द्वारा प्रस्ताव खारिज होते ही सदन में हंगामा बढ़ गया, जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

कांग्रेस ने मनरेगा को बताया बेहतर, जी राम जी पर उठाए सवाल

शून्यकाल के दौरान पाटन से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा. बघेल ने कहा कि पहले की मनरेगा योजना ज्यादा प्रभावी थी. उन्होंने ‘जी राम जी’ व्यवस्था को गरीबों के हितों के खिलाफ बताते हुए इस पर विस्तृत चर्चा की मांग की और स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की.

मनरेगा से गरीबों को संबल मिल रहा था. जी रामजी योजना लाकर गरीबों और मजदूरों का हाथ काटने की कोशिश केंद्र सरकार कर रही है: चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस गांधी जी के सिर्फ नाम का इस्तेमाल अपने सियासी फायदे के लिए करती है, हम गांधी के विचारों पर चलने वाली पार्टी हैं. गांधी जी को रामजी पर भरोसा था हम उनके इसी विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. मनरेगा से बेहतर जी रामजी योजना है: विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

सत्ता पक्ष ने किया जोरदार पलटवार

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने विपक्ष के रुख पर पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा किसी पार्टी की राजनीति का मंच नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले से तय एजेंडे के तहत सदन का समय बर्बाद कर रहा है और गंभीर चर्चा से बच रहा है. पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद सदन का माहौल गरमा गया. नारेबाजी और तीखी बहस के बीच स्थिति हंगामेदार हो गई. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि यह मुद्दा सीधे गरीबों और मजदूरों से जुड़ा है, इसलिए इस पर चर्चा जरूरी है.

कार्यवाही स्थगित, फिर भी गतिरोध कायम

लगातार हंगामे के चलते आसंदी को सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी विपक्ष अपने रुख पर कायम रहा. चरणदास महंत ने सरकार की ‘नियत’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ नीति का नहीं बल्कि नीयत का मामला है.

सदन में चर्चा नहीं होने नाराज विपक्ष का वॉकआउट

कवासी लखमा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने इसे गरीबों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए चर्चा की मांग दोहराई. लेकिन स्थगन प्रस्ताव खारिज होने से नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. मनरेगा और ‘जी राम जी’ को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है. एक ओर विपक्ष इसे गरीबों के अधिकारों का मुद्दा बना रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे सियासी स्टंट करार दे रहा है. साफ है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और तेज होने वाला है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |