हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. यहां सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही एक निजी वोल्वो बस और सामने से आ रहे ट्रॉले के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब मेगा हाईवे पर सरसों से भरी दो ट्रालियां खड़ी थीं.

बताया जा रहा है कि बस चालक ने खड़ी ट्रॉलियों को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रॉले से बस की सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रॉले के पीछे निकले हुए लोहे के डाले से टकराने के कारण बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

राहत और बचाव कार्य

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तुरंत रावतसर अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में अफरा-तफरी, प्रशासन अलर्ट

रावतसर एसडीएम संजय कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. एसडीएम संजय अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया- अस्पताल पहुंचने से पहले ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया था. हादसे में घायल हुए 7 लोगों का इलाज रावतसर अस्पताल में चल रहा है, जबकि 3-4 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है.

पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल, हाईवे पर यातायात को सुचारू करा दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

गर्मी में होगा ‘पैसों का धमाका’! घर पर उगाएं कलिंदर और ककड़ी; खाने के मजे के साथ घर बैठे होगी तगड़ी कमाई, जानें आसान तरीका     |     Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट     |     Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |     Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |