Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट में किराएदारों की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. जहां 2 किराएदारों ने मकान मालिक को डरा-धमकाकर अवैध वसूली की डिमांड कर डाली. प्रताड़ना और धमकी से परेशान होकर मालिक ने कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला है. जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ चल रही है.

जबरन मकान हड़पने की कोशिश

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी रमन गौतम ने अपने गौतम काम्पलेक्स की 2 दुकानें किराये पर दे रखी हैं. जिनमें राजकुमार कुकरेजा और धीरत जोतवानी द्वारा दुकान संचालित की जा रही है. कॉम्पलेक्स की दोनों दुकानें जर्जर अवस्था में पंहुच चुकी है, जिसे डिस्मेंटल करने के लिए नगरपालिका द्वारा नोटिस भी जारी कर दिया गया है. जिसके बाद मालिक ने दोनों से दुकान खाली करने का अनुरोध किया.

दुकान खाली करने के एवज में मांगे 50 लाख

आरोप है कि मकान मालिक द्वारा कई बार आग्रह करने के बावजूद किरायेदारों ने दुकान खाली करने से मना कर दिया. जिसके बाद दोनों अवैध तरीके से कमरे हथियाने की फिराक में लग गए. मकान मालिक पर कमरों की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगे. जब मालिक ने रजिस्ट्री करने से मना कर दिया तो दोनों ने मकान खाली करने के एवज में 50 लाख रूपए की मांग की.

रकम नहीं देने पर मालिक को जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया. किरायेदारों की लगातार धमकी और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित रमन गौतम ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किरायेदार राजकुमार कुकरेजा को गिरफ्तार कर लिया.

सूदखोरी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार के मामले दर्ज

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी राजकुमार कुकरेजा एक ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करता है. उस पर सूदखोरी, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, बलात्कार सहित जमीन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. हाल ही में वारासिवनी नगर की एक महिला ने आरोपी पर ब्याज की आड़ में जबरन वसूली का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी राजकुमार कुकरेजा का जुलूस निकाला और पूरे शहर में घुमाया. वहीं, दूसरे आरोपी धीरज जोतवानी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है.

थाना प्रभारी कामेश धूमकेती ने बताया, “रमन गौतम के मकान में आरोपी राजकुमार कुकरेजा और धीरत जोतवानी बहुत दिन से रह रहे थे. मकान खाली करने के एवज में मकान मालिक से 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. पीड़ित मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया. राजकुमार कुकरेजा का जुलूस भी निकाला गया है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |