Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है. इस बार हादसा डोल मेला के दौरान हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई और मेले में आए लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है.

यह हादसा रांची के टाटीसिलवे इलाके के मानकीडीपा में आयोजित ऐतिहासिक डोल मेले के दौरान हुआ. हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां डोल मेला आयोजित किया गया था. शनिवार को मेले का तीसरा दिन था और आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे थे. मेले के कारण सड़क के दोनों किनारों पर चाट-पुचका, चाउमीन, खिलौने और अन्य सामान की अस्थायी दुकानें लगी थीं, जिससे इलाके में भारी भीड़ थी.

कार ने लोगों को रौंदा

इसी दौरान अनगड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे भीड़ में घुस गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और देखते ही देखते कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

इस हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा निवासी भोला शर्मा और अनगड़ा मिलन चौक की रहने वाली रीमा कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी और आयुष सहित अन्य लोग शामिल हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

लोगों ने जाम की सड़क

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों शवों को टाटीसिलवे के बैंक मोड़ चौक पर रखकर प्रदर्शन किया और रांची खेलगांव रोड तथा रांची-मुरी रोड को जाम कर दिया. लोगों की मांग है कि आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए.

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में भी रांची में तेज रफ्तार एक काली थार कार ने सड़क पर कहर बरपाते हुए छह लोगों को टक्कर मार दी थी. उस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे. बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया था.

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |