चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. निकुंभ थाना इलाके के निंबाहेड़ा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक कंटेनर और पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव की करीब 15 महिलाएं एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर उदयपुर जिले के वल्लभनगर में दशा माता पूजन के लिए गई थीं.

शुक्रवार को जब वे पूजा के बाद वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी निकुंभ थाना क्षेत्र के नपावली गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह चकनाचूर हो गई.

चालक और एक महिला की मौके पर मौत

इस हादसे में पिकअप चालक ओंकार सिंह और एक महिला जुम्मा कंवर (पत्नी लोकेंद्र सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही निकुंभ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया

हादसे में घायल सभी 13 महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन इनमें से 5 से 6 महिलाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है. अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर अमित गोयल ने बताया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है.

विधायक ने जाना घायलों का हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए. पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर सवारी वाहनों के रूप में पिकअप का उपयोग अक्सर होता है, जो पहले भी कई बार बड़े हादसों का कारण बन चुका है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |