➡️ उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता संभाग,उज्जैन विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े
➡️ संभावित अनुज्ञप्तिधारियो को मदिरा दुकाने लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया
शाजापुर।।
जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर श्रीमती निधि जैन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रथम एवं द्वितीय चरण में आज निष्पादन के लिए शेष रही मदिरा दुकानों के निष्पादन के लिए संभावित लाइसेंसियों एवं कार्यपालक स्टॉफ की बैठक ली गई। उक्त बैठक में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग उज्जैन, विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता, संभाग उज्जैन, द्वारा जिले की निष्पादन से शेष रही 50 मदिरा दुकानों के 15 एकल समूहो के निष्पादन के लिए बैठक में उपस्थित लाइसेंसियों को मदिरा दुकाने लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं उपस्थित कार्यपालक स्टॉफ को अधिकाधिक संभावित लाइसेंसियों से संपर्क कर आगामी चरणों में निष्पादन से शेष रही, मदिरा दुकानों को, वर्तमान आबकारी नीति अनुसार 20% राजस्व वृद्धि के साथ निष्पादन करने के लिए परिणामकारी प्रयास करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
#MadhyaPradesh #JansamparkMP #shajapur