Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल

गुजरात के सूरत में दिंडोली के आत्मीय संस्कारधाम में कॉलेज की छात्राओं के शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस को वैज्ञानिक, इलेक्ट्रॉनिक और मौखिक साक्ष्य मिले हैं. एसीपी नीरव गोहिल ने बताया कि आत्महत्या करने वाली दोनों छात्राओं का दो अलग-अलग युवकों से प्रेम संबंध था. एक छात्रा का प्रेम संबंध तीन से चार महीने तक चला, जबकि दूसरी छात्रा का डेढ़ साल तक. दोनों छात्राओं का अपने-अपने युवकों से रिश्ता टूट गया था. प्रेम संबंध टूटने के कारण दोनों छात्राएं अवसादग्रस्त थीं. इसी वजह से पुलिस को प्रारंभिक जांच में ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि दोनों छात्राओं ने आत्महत्या की है. पुलिस ने इस मामले में 7 मार्च को केस दर्ज किया है, जिसकी जांच अभी शुरुआती चरण में है.

दोनों बेटियां 18 और 20 साल की हैं, इसलिए पुलिस सहानुभूतिपूर्वक जांच कर रही है. यह जांच बेहद संवेदनशील है. कुछ बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं. सबूतों के आधार पर, दोनों छात्राओं के अलग-अलग लोगों से प्रेम संबंध थे. यह बात सामने आई है कि चल रहे प्रेम संबंध में ब्रेकअप होने के कारण छात्राओं ने ये कदम उठाए. जांच के दौरान मौखिक साक्ष्य प्राप्त किए गए हैं और स्वतंत्र बयान भी लिए गए हैं, जिन लोगों से उनका प्रेम संबंध था, उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं. जिन लोगों से उनका प्रेम संबंध था और ब्रेकअप हुआ है, उन दोनों ने इस बात को स्वीकार किया है.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं इस मामले में जांच के दौरान इंजेक्शन का इस्तेमाल किए जाने का भी एंगल सामने आया है. पुलिस को जांच के दौरान मौके से 10-10 एमएल की तीन खाली वायल और निडिल लगी तीन सिरिंज मिली हैं. तीनों सिरिंज खाली और निडिल लगी हुई थीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने छात्राओं ने सुसाइड करने से पहले इंजेक्शन लिया था. वहीं पुलिस ने दोनों छात्राओं को अलग-अलग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

पोस्टमार्टम में ज्योतसना नाम की छात्रा के बाएं हाथ की नश पर सिरिंज लगाए जाने का निशान पाया गया है. जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दूसरी छात्रा रोशनी के शरीर पर इंजेक्शन के कई निशान मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि रोशनी ने ज्योत्सना को इंजेक्शन लगाया हो गया, और फिर खुद को इंजेक्शन लगाया होगा. इसी वजह से ज्योत्सना के शरीर इंजेक्शन का एक निशान और रोशनी के शरीर पर कई निशान मिले हैं.

इस मामले में पर एक फॉरेंसिक मेडिसिन के डॉक्टर ने बताया कि दोनों छात्राओं ने करीब 30 एमएल इंजेक्शन लिया होगा, जिसकी वजह से दोनों की पांच मिनट के अंतराल में मौत हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |