मार्च 2026 में MP के सरकारी कर्मचारियों की ‘बल्ले-बल्ले’! 31 में से 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर

भोपाल : मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना खुशियों की बहार लेकर आया है. मार्च महीने में होली, रामनवमी समेत अन्य त्योहारों और रविवार-शनिवार को शासकीय अवकाश रहेगा. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को मार्च महीने में 31 में से केवल 16 दिन ही काम करना होगा, जबकि 15 दिन अवकाश रहेगा.

हालांकि यह खबर सरकारी कर्मचारियों के लिए तो अच्छी है, लेकिन जिन लोगों को इन दिनों सरकारी कार्यालयों में आवश्यक काम है, उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है.

31 में से 9 दिन सप्ताहिक अवकाश

मार्च माह में लगातार पड़ रहे अवकाशों के कारण सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ सकता है. इस महीने 05 रविवार और 04 शनिवार मिलाकर कुल 9 दिन साप्ताहिक अवकाश हैं. इसके अलावा होली और रामनवमी जैसे कई प्रमुख त्योहार भी इसी महीने पड़ रहे हैं, जिनके कारण अलग-अलग दिनों में शासकीय अवकाश घोषित किया गया है.

9 दिन साप्ताहिक अवकाश

होली, गुड़ी पड़वा, चैतीचंद, श्रीराम नवमी और महावीर जयंती जैसे पर्वों के चलते मार्च के 31 दिनों में से 15 दिन शासकीय अवकाश रहेगा, जबकि सिर्फ 16 दिन ही सरकारी कर्मचारी कार्यालयों में काम करेंगे. इन अवकाशों के चलते 19 से 22 मार्च तक लगातार 04 दिन तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, क्योंकि बीच में त्योहारों के साथ शनिवार और रविवार भी आ रहे हैं.

पिकनिक पर जाने की तैयारी में अधिकारी-कर्मचारी

छुट्टियों की भरमार को देखते हुए कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी परिवार के साथ घूमने की योजना भी बना रहे हैं. प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पूरे साल में कुल 195 दिन का अवकाश मिलता है. इसमें 52 रविवार, 52 शनिवार, 25 सार्वजनिक अवकाश, 30 अर्जित अवकाश, 20 चिकित्सा अवकाश, 13 आकस्मिक अवकाश और 3 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं. इस तरह साल के 365 दिनों में औसतन 170 दिन ही सरकारी कर्मचारी काम करते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |