चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग का बड़ा छापा! 3 किसानों के पास मिली रिकॉर्ड से 52 किलो ज्यादा अफीम, नीमच टीम के एक्शन से मचा हड़कंप

नीमच। लाइसेंस प्राप्त अफीम के अवैध विचलन (डायवर्जन) के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई की निवारक टीम ने उप नारकोटिक्स आयुक्त, नीमच के कार्यालय के नेतृत्व में एक सफल तलाशी अभियान चलाया, जिसमें अविवेदित अफीम तथा अफीम मिश्रित पानी की बड़ी मात्रा बरामद की गई।

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन अधिकारियों ने दिनांक 6 मार्च को पांडोली स्टेशन, कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ स्थित एक आवासीय परिसर की तलाशी ली। यह परिसर एक व्यक्ति के स्वामित्व में पाया गया, जहां तीन लाइसेंस प्राप्त अफीम किसान अपने कार्य के लिए किराए के कमरों में रह रहे थे।

कई गुना ज्यादा मिली अफीम

इन किसानों के पास उपलब्ध अफीम के भौतिक सत्यापन के दौरान अधिकारियों ने पाया कि वास्तविक रूप से उपलब्ध अफीम की मात्रा और प्रारंभिक तौल रजिस्टर में दर्ज मात्रा के बीच भारी अंतर है। एनडीपएस नियम, 1985 के नियम 13 के अंतर्गत कृषकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे प्रतिदिन एकत्रित अफीम को दैनिक तौल हेतु प्रस्तुत करें, ताकि उसका विधिवत अभिलेखन किया जा सके। किंतु तलाशी के दौरान बरामद कुल मात्रा पंजीकृत मात्रा से कई गुना अधिक पाई गई।

चूंकि बरामद की गई मात्रा का मिलान पंजीकृत उत्पादन से नहीं हो सका, अतः संपूर्ण मात्रा को मादक द्रव्य एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की धारा 8, 18(ब), 19 एवं 42 के अंतर्गत जब्त कर लिया गया। तलाशी के समय संबंधित किसान मौके पर उपस्थित नहीं थे तथा उनसे अभी पूछताछ किया जाना शेष है। प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |