West Bengal: ‘1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा’, चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने आज से दो योजनाओं को शुरू कर दिया है. दरअसल, ममता ने अपने राज्य बजट में इन दो योजनाओं की जानकारी देते हुए इन्हें 1 अप्रैल से लागू करने की बात कही थी. लेकिन ममता बनर्जी ने दोनों योजनाओं को 7 मार्च यानी आज से ही शुरू करने का फैसला किया है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी. एक है बांग्लार युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर. दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन हमने उन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है. ममता का कहना है कि केंद्र सरकार बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. क्योंकि हमारा राज्य कई स्कीम देने में नंबर 1 है. लेकिन केंद्र ऐसा नहीं होने देना चाहती है. सरकार उन्हें परेशान करने के लिए हर तरह के काम कर रही है. एजेंसियों तक का सहारा लिया जा रहा है.

ममता बनर्जी का लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है. ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है. वे रातभर धरना स्थल पर रही हैं. शनिवार को धरने में समर्थकों को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि SIR में वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाना हटाना बंगाल को बांटने के इरादे से किया गया है. इस बीच उन्होंने अपनी दो योजाओं को शुरू करने का फैसला लिया. ममता ने कहा कि हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी. एक है ‘बंगालर युवा साथी’ और दूसरी है ‘भूमिहीन खेत मजदूर’. दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन हमने इन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है.

LPG की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा

इस दौरान ममता बनर्जी ने LPG की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करानी होगी, तो अगर आपके घर में LPG खत्म हो जाए तो आप 21 दिन क्या करेंगे? खाएंगे क्या? क्या आप घर पर खाना मंगवाएंगे? यहां तक ​​कि केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है. आप हर दिन चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। क्या इसीलिए आप वोट रद्द करवाना चाहते हैं? बंगाल को तोड़ने के लिए? दूसरे शायद आपसे डरते हों, लेकिन हम नहीं. हम आपका पर्दाफाश करेंगे. “

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर में ‘अपना घर’ खरीदना हुआ सपना! 800 SqFt के लिए देने होंगे 60 लाख, अवैध कॉलोनियों में बसने को मजबूर लोग     |     UPSC Success Story: परचून की दुकान चलाने वालों ने क्रैक किया UPSC! गरोठ के 2 युवाओं की 5 साल की मेहनत लाई रंग     |     जिंदगी की उड़ान! महिला की जान बचाने विशाखापट्टनम से ग्वालियर पहुंचा दुनिया का सबसे दुर्लभ ‘बॉम्बे ब्लड’     |     श्योपुर में एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO! ‘सिंघम’ अवतार देख मची खलबली, अफसरों-कर्मचारियों के उड़े होश     |     साइलेंट हार्ट अटैक का खौफ: थाली परोसते वक्त गई होटल संचालक की जान, लाइव मौत का वीडियो आया सामने     |     मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं     |     सागर को मिली एक और यूनिवर्सिटी की सौगात! CM करेंगे शुभारंभ, जानें कौन मंत्री पुत्र संभालेगा कमान?     |     इंसानियत शर्मसार! ‘फसल जल जाएगी…’ कहकर अंतिम संस्कार से रोका, मुक्ति धाम से वापस लौटाई बुजुर्ग की चिता     |     ‘धमाकों से दहल उठा था दुबई…’ खौफ के साए में जबलपुर लौटे लोगों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती     |     नारी शक्ति की उड़ान! ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महिला राइडर्स     |