Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलीकॉप्टर को आज लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. कौशांबी जाते समय हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आ गई, डिस्प्ले चला गया और केबिन में धुआं भर गया था. हालांकि, डिप्टी सीएम और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं. अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जा रहे हैं. लैंडिंग के वक्त पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया था.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्याहेलीकॉप्टर से सफर कर रहे थे. वे लखनऊ से कौशांबी के लिए जा रहे थे. हालांकि इसी दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी का पता चला. सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

जांच में जुटे सभी अधिकारी

इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर धुंए से भर गया था. यही वजह है कि आनन- फानन में लैंडिंग कराई गई. अब तक की खबर के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई चोट या फिर दिक्कत नहीं आई है.

उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है.

सड़क मार्ग से कौशांबी रवाना हुए मौर्या

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज यानी कि 7 मार्च को कौशांबी का दौरे पर रहने वाले हैं. हालांकि हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण वह सड़क मार्ग से ही वहां पहुंच रहे हैं. वे कौशांबी में आज बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है.

एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर की जांच में लगे अधिकारी

इमरजेंसी लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जैसे ही हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल पूरे हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है. इसके साथ ही इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |