ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी

होलिका दहन के लिए मुंबई में लोगों ने ऐसा जुगाड़ किया कि रेलवे ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. मामला केस दर्ज होने तक ही नहीं रुका. पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को पकड़ भी लिया. सवाल है कि आखिर होलिका दहन के लिए इन आरोपियों ने ऐसा क्या किया कि पुलिस को भी एक्टिव होना पड़ा? दरअसल, इन सभी लोगों को होलिका दहन के लिए लकड़ी की जरूरत थी. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए इन्होंने पेड़ की बड़ी टहनी ट्रेन में बांध दी. ये लोग पेड़ के हिस्से को विरार से माहिम ले जा रहे थे.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन के लिए पेड़ का एक बड़ा तना विरार से माहिम जाने वाली लोकल ट्रेन के डिब्बे से बांधकर ले जाने की तैयारी थी. इसी आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह ट्रेन विरार से माहिम जा रही थी.

कैसे पता चला?

मंगलवार को एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम का वीडियो शेयर किया, जिसमें एक लंबा पेड़ का तना डिब्बे के बाहर आड़ा बांधा हुआ दिख रहा था. इससे कोच के चार में से कम से कम तीन दरवाजे बंद हो गए थे. उसने इस पोस्ट में रेलवे अधिकारियों को भी टैग किया.

इसके बाद दिए गए आधिकारिक जवाब में पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए लोकल ट्रेनों में बड़े सामान ले जाना प्रतिबंधित है और इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है.

पोस्ट में कहा गया कि इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145(b) और 145(c) के तहत शांति भंग करने और बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया है.

ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा

वीडियो शेयर करने वाले यूज़र ने दावा किया कि होली के लिए विरार से माहिम तक पेड़ ले जाने की यह परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है. वीडियो में पेड़ की पूजा करने और उसे काटने की पूरी प्रक्रिया भी दिखाई गई.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सोमवार आधी रात के बाद हुई इस घटना से करीब 20 मिनट तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं. इस मामले में छह लोगों को सोमवार को बोरीवली में पकड़ा गया.

ट्रेन के गार्ड ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोगों ने कोच नंबर 5294/C के दरवाजे से पेड़ का तना बांध दिया था, जिससे एक तरफ से यात्रियों का चढ़ना-उतरना रुक गया. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को रोक दिया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |