‘मेरी बीवी इतनी सुंदर कि मिस यूनिवर्स बन जाए…’, दूसरी शादी पर खेड़ी वाले बाबा का वायरल बयान

अपने बहुचर्चित घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बाबा ने अपनी निजी जिंदगी, लव मैरिज और अपनी पत्नी को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. बाबा ने बताया कि उनकी पत्नी न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र है, बल्कि वह ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर रहना पसंद करती है.

बाबा खेड़ी ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मासिक आय सवा दो लाख रुपये है. सुंदरता के मामले में उन्होंने कहा- मेरी पत्नी इतनी सुंदर है कि उसे मिस यूनिवर्स बना दो, लेकिन उसे फेम का कोई लालच नहीं है. उसके सोशल मीडिया पर आठ मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

पत्नी की फिटनेस का जिक्र करते हुए बाबा ने बताया कि वह 300 किलो की लेग प्रेस (व्यायाम) लगाती है और बेहद अनुशासित जीवन जीती है. बाबा के मुताबिक, उनकी पत्नी सोशल मीडिया और कैमरों से बचती हैं. वो किसी शादी-ब्याह में भी सिर्फ इसलिए नहीं जाती ताकि कोई उसकी फोटो न खींच ले.

‘रिश्ते की बुनियाद है सच बोलना’

बाबा ने अपने रिश्ते में पारदर्शिता की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से कुछ नहीं छिपाया. उन्होंने शादी से पहले ही साफ कर दिया था कि वे उम्र में उनसे काफी बड़े हैं. उनका पहले तलाक हो चुका है. उनके दांत नकली हैं और वे अफीम खाते हैं. बाबा का मानना है कि लोग अक्सर अपनी ‘डार्क साइड’ छिपाते हैं, जिससे रिश्ते टूट जाते हैं. उनका ये रिश्ता पूरी तरह सच की बुनियाद पर टिका है. बाबा ने कहा- मैं सच बोलता हूं. मैं झूठ नहीं बोलता हूं. इस कारण एक बार तो मेरी पत्नी से भी लड़ाई हो गई.

विवादों से बाबा का पुराना नाता

बाबा की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उनकी पहली शादी (अरेंज मैरिज) का अंत काफी कड़वाहट भरा रहा. बाबा ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले उनकी संपत्ति हड़पना चाहते थे. बाबा का दावा है कि उनके साले ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिससे उनका जबड़ा टूट गया. दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने उन पर पत्नी को बंधक बनाने और फायरिंग करने के आरोप लगाए थे, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा.

आश्रम और सेवा का संकल्प

अपनी दिव्यांग बड़ी बहन से प्रेरित होकर बाबा ने बेसहारा और बीमार लोगों के लिए आश्रम खोलने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया कि वे ऐसे मरीजों की सेवा करना चाहते हैं जिन्हें समाज ठुकरा देता है. बाबा की सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रियता है. इंस्टाग्राम पर (baba_gurwinder_singh_ji_kheri) उनके 2 लाख 77 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, फेसबुक पर भी बाबा को 1 लाख 50 हजार के करीब यूजर्स फॉलो करते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |