Holi 2026: रेलवे का बड़ा फैसला, AI से होगा भीड़ नियंत्रण; सिर्फ 15-20 मिनट में चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

इस बार होली के त्योहार घर जाने के लिए यात्रियों को आसानी से ट्रेन मिलेगी. होली पर यात्रियों को आसानी से ट्रेन मिल सके इसके लिए रेलवे ने बड़ा तकनीकी प्लान किया है. रेलवे टिकटों की बुकिंग से लेकर ट्रेनों के परिचालन तक में एआई की मदद ले रहा है. इतना ही नहीं क्राउड मैनेजमेंट का भी काम भी एआई कर रहा है. यात्रियों को होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया कि आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस का प्रयोग करके हमारी कोशिश है कि भीड़ को नियंत्रित किया जाए और इसके लिए काफी कुछ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से भीड़ के स्थिती को देखते हुए महज आधे घंटे में स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया जा रहा है.

हिमांशु शेखर ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है. इस एरिया में बड़े- बड़े कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की खासियत है कि जितने भी अनआरक्षित पैंसेजर आ रहे हैं. यह उनकी गिनती करेगा. इसके साथ ही हर तरह की एक्टिविटी इस कैमरे में कैद होती है. कैमरे से मिले इनपुट के आधार पर एआई तय करता है कि अमुक घंटे में कितनी भीड़ बढ रही है और उसी हिसाब से प्लानिंग होती है.

टिकटों की बुकिंग से तय होगी ट्रेन

अनारक्षित पैंसेजर के लिए अलग से होल्डिंग एरिया बनाया गया है. यहां पर हो रही टिकटों की बिक्री के आधार पर यह तय किया जा रहा है कि किस इलाके के लिए कितने ट्रेनों का परिचालन करना है. इसे लेकर आर्टिफिशीयल इटेंलिजेंस का सहारा लिया जा रहा है. जिस रुट की ट्रेन में अधिक अनारक्षित टिकटों की बिक्री हो रही है. उस रुट की ट्रेनों को अधिक प्राथमिकता के आधार पर परिचालन किया जा रहा है. महज 15 से 20 मिनट में टिकटों की बिक्री के आधार पर स्पेशल ट्रेन तैयार हो रही हैं.

पैसेंजर के लिए अलग-अलग गेट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अलग- अलग रुट पर ट्रेनों का परिचालन होता है. इसके लिए पैसेंजर के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं. मसलन अनारक्षित यात्रियों के लिए एक खास एरिया से, जबकि आरक्षित यात्रियों के लिए अलग से गेट बनाया गया है. सभी गेट पर वालेंटियर रखे गए हैं, जिससे कि टिकटों की चेकिंग उसी वक्त हो सके और किसी भी खास गेट पर भीड़ नहीं लगने पाए.

क्या है रेलवे बोर्ड की तैयारी?

यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए विभिन्न रेलवे जोन में 18 मार्च तक 1244 विशेष ट्रेन यात्राओं का संचालन किया जाएगा. यह संख्या यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बढाया भी जा सकता है. पूर्वी मध्य रेलवे सर्वाधिक 50 होली स्पेशल ट्रेनों के साथ कुल 275 यात्राएं संचालित करेगा.

वही, उत्तरी रेलवे 48 होली स्पेशल ट्रेनों के अंतर्गत 204 यात्राएं और मध्य रेलवे 20 होली स्पेशल ट्रेनों के जरिए 129 यात्राओं का संचालन करेगा.मंत्रालय ने बताया कि पश्चिमी रेलवे ने 32 होली स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जिनमें 120 यात्राएं शामिल होंगी, जबकि दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 28 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. इनमें 107 यात्राओं का संचालन होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |