ग्रेटर नोएडा मर्डर केस: नितिन की हत्या में पड़ोसी ने ही रची थी साजिश? पुलिस के खुलासे से उड़े होश!

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि साल 2024 में विनय नामक युवक की हत्या का बदला लेने के लिए इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची गई थी. नितिन को गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसका गला भी रेत दिया था. हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ‘बदला पूरा हुआ’ इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया.

पुलिस के अनुसार, मृतक नितिन नागर ने ही 2024 में विनय की हत्या की थी, जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा था. उसी घटना का बदला लेने के लिए विनय के भाई और उसके मामा राजेश ने मिलकर नितिन की हत्या की साजिश रची. जांच में सामने आया है कि बदले की यह योजना करीब दो साल पहले ही बना ली गई थी, लेकिन आरोपी सही मौके की तलाश में थे. नितिन के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने हत्या की योजना को अमलीजामा पहनाया.

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि नितिन और विनय दोनों गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लाइटिंग का काम करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद और झगड़े हुए थे. शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दुश्मनी में बदल गया. इसी रंजिश ने पहले विनय और फिर नितिन की हत्या जैसी घटनाओं को जन्म दिया.

पड़ोसी कर रहा था रेकी

जांच के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले आरोपियों ने नितिन की गतिविधियों की रेकी की थी. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति नितिन पर नजर रख रहा था और उसकी हर गतिविधि की जानकारी बाकी आरोपियों तक पहुंचा रहा था. नितिन की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही नितिन, जीते, सचिन, विपिन, मामा राजेश सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी सचिन और विपिन को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया. पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं.

वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया

नितिन की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक स्टेटस ने जांच को नई दिशा दी. इसमें ‘बदला पूरा हुआ’ और ‘बंदूक से जियो, बंदूक से मारो’ जैसे शब्द लिखे थे तथा 2024 में मारे गए विनय की तस्वीर भी लगाई गई थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह स्टेटस किस आईडी से पोस्ट किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से ही धमकियां दे रहे थे और हत्या के बाद खुलेआम बदले की बात स्वीकार कर रहे थे.

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के मुताबिक, हत्या के दौरान सचिन और विपिन ने नितिन नागर पर कई गोलियां चलाई थीं. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम नितिन का अंतिम संस्कार गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल अब भी तैनात है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह बदले की भावना से की गई है और सोशल मीडिया साक्ष्य व आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं. फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |