महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल: NCP को आज मिलेगा नया बॉस? कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला!

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) की केंद्रीय कार्यकारिणी की आज गुरुवार को अहम बैठक होने वाली है. वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी. पिछले महीने एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के कुछ दिन बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला था, लेकिन पार्टी प्रमुख का पद अभी भी खाली था.

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद खाली हो गया था. महायुति गठबंधन के सहयोगी दलों ने इस पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का समर्थन किया है. साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सुनेत्रा पवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया.

सुनेत्रा की जगह राज्यसभा में किसे मिलेगी जगह

अब आज गुरुवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन राज्य और केंद्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति जताई.

अजित पवार के अचानक निधन के बाद महाराष्ट्र में खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद सुनेत्रा पवार ने संभाल लिया है, लेकिन इससे पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की वजह से यह सीट खाली हो गई है और उनकी इस सीट पर बेटे पार्थ पवार को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लिया गया है. दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री बनने वाली सुनेत्रा पवार फिलहाल विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं और उन्हें अगले छह महीनों के भीतर किसी एक सदन की सदस्यता लेना होगा.

बारामती सीट पर निर्विरोध चुनाव की तैयारी

बारामती से विधायक अजित पवार के निधन से खाली हुई इस विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने की संभावना है. इस सीट से सुनेत्रा पवार को एनसीपी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी है. पार्टी इस उपचुनाव को निर्विरोध कराने को लेकर कोशिश में जुटी है. अजित पवार के प्रति सम्मान और राजनीतिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी संकेत दिए हैं कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह चुनाव निर्विरोध होना चाहिए. पार्टी की आज की बैठक को संगठनात्मक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप मिलेगा और आगामी उपचुनाव की रणनीति भी स्पष्ट होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |