Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टेशनों की पूरी लिस्ट

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पूरा होने के बाद अब एनसीआर के अन्य शहरों में नमो भारत ट्रेन चलाने को लेकर काम तेजी से चल रहा है. दरअसल, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद से आसपास के अन्य शहरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाए जाने का प्लान है. इन शहरों को आसपास के अन्य शहरों को जोड़ने जा रहा है, जिससे लोगों की इन शहरों तक पहुंच आसान हो सके. एनसीआर में तीन प्रमुख कॉरिडोर बनाए जाएंगे.

एनसीआरटीसी ने दूसरे चरण में दो कॉरिडोर दिल्ली-गुरुग्राम-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल का डीपीआर तैयार कर लिया है. एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि इन कॉरिडोर के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलनी बाकी है. स्वीकृति मिलने के बाद दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

दो नए कॉरिडोर को मिलेगी मंजूरी

दरअसल, इन नमो भारत रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत इन दो नए कॉरिडोर को सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) से मंजूरी मिल चुकी है. इन परियोजनाओं में करीब 65000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. दावा किया जा रहा है कि इन कॉरिडोर के निर्माण से दिल्ली के आसपास के शहरों के बीच यात्रा काफी तेज और आसान होगी.

अधिकारियों ने कहा कि जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर का सफर पूरी तरह बदल जाएगा वहीं, दूसरी ओर उद्योग-व्यापार को फायदा मिलेगा. वहीं ये भी माना जा रहा है दिल्ली और आसपास के शहरों से गुजरने वाले वाहनों की सख्या भी कम होगी. जिससे हाईवे और सड़कों पर जाम की स्थिति से निजात पाने में मददगार साहबित होगा. इन दोनों कॉरिडोर के बन जाने पर दिल्ली में बाहरी राज्यों से आने वाले करीब दो लाख वाहन के कम होने का दावा भी किया जा रहा है.

सराय काले खां-बावल कॉरिडोर

दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए हरियाणा-राजस्थान के बॉर्डर बावल तक यह कॉरिडोर बनाया जाएगा. करीब 93 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर लगभग 32000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह लाइन दिल्ली को मानेसर और बावल जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगी. इसमें कुल 22 स्टेशन बनेंगे.

दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर

सराय काले खां से पानीपत होते हुए यह कॉरिडोर करनाल तक बनेगा. जो करीब 136 किलोमीटर लंबा होगा. इस कॉरिडोर पर करीब 33000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह कॉरिडोर दिल्ली को पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और करनाल जैसे प्रमुख शहरों से कनेक्ट करेगा. इससे हरियाणा के उत्तरी हिस्से में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी.

जेवर एयरपोर्ट तक कॉरिडोर

नमो भारत ट्रेन के लिए एक कॉरिडोर गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा. इससे गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली व आसपास के लोगों को एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी मिलेगी. इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सहमति जताई है. वहीं इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है. करीब 72 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे.

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |