Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला?

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा द्वारा जींद में कथित रूप से सरपंचों का अपमान भारी पड़ रहा है. उनके विरोध का मामला अब टोहाना तक पहुंच गया है. वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है और हरियाणवी सिंग के खिलाफ चेतावनी जारी की है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मासूम शर्मा ने माफी नही मांगी तो राज्य भर में उनके कार्यक्रमों का विरोध किया जाएगा. विवादित गानें के हटाने के लिए सरपंच एसोसिएशन ने सरकार से भी मांग की है.

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. मासूम शर्मा ने अगर माफी नहीं मांगी तो प्रदेश की अलग-अलग पंचायतें उनके किसी कार्यक्रम को अनुमति नहीं देगी. उन्हों कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में उनके कार्यक्रम का विरोध करेंगी.

मासूम शर्मा को सरपंचों ने दी चेतावनी

रणबीर गिल ने कहा कि मासूम शर्मा को ये नहीं भूलना चाहिए की सरपंचों की ताकत सिर्फ हरियाणा तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि देशभर के गावों में हरियाणा की पंचायतों का प्रभाव है, जिससे शर्मा को हर स्थान पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रमों के दौरान अक्सर सिंगर नशे में रहते हैं, जिससे कई बार विवाद उत्पन्न हो जाती है.

सरकार से विवादित गाना हटाने की मांग

उन्होंने यह भी कहा कि कलाकार द्वारा अपने प्रशंसकों पर हमला करवाने के आरोप सामने आए हैं. एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत को एक व्यक्ति द्वारा धमकी देकर वीडियो डिलीट करवाने का प्रयास किया गया.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी सरपंच को परेशान किया गया तो उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी. वहीं गिल ने हरियाणा सरकार से भी विवादित गाने के हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |