रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- ‘BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस करे जांच’

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. POCSO कोर्ट के निर्देश पर अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई और आज उन्हें पुलिस हिरासत में ले सकती है. उनके ऊपर यौन शोषण के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है. FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “हमारा अंतकरण हमारे साथ है, हम निर्दोष है, ये सब बनावटी है. जो कहानी गढ़ी गई वो झूठी सिद्ध होगी. हम आपके कैमरों की जद में थे, पुलिस ने हमारे साथ ज्यादती की.”

उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पर कहा कि भाजपा शासित पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं, उनकी मांग है कि गैर भाजपा शासित पुलिस इस मामले क जांच करे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जांच के लिए कोई भी पुलिस आए हम पूरा सहयोग करेंगे. शंकराचार्य ने मीडिया से कहा, “अभी गिरफ्तारी की स्थिति तो नही है, लेकिन फिर भी गिरफ्तारी होती है तो ये कालनेमी की शंकराचार्य को अपमानित करने वाला प्रयास होगा.”

बता दें, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पिछले साल अपने कैंप में दो नाबालिग लड़कों के कथित शोषण का आरोप है. इन लड़कों पर प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ में भी शोषण का आरोप है. जबकि अविमुक्ते                                                                                                                                                                                                                     श्वरानंद का कहना है कि वे लड़के कभी उनके गुरुकुल में नहीं आए, कभी पढ़े नहीं और हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि CD-CD कह कर भ्रम फैलाया जा रहा है. CD किस चीज की है. उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है. ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब आने वाले दिनों में पूछा जाएगा

अगर गिरफ्तार करेगी पुलिस, तो हम विरोध नहीं करेंगे.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो हम उनका विरोध नहीं करेंगे. हम कोऑपरेट करेंगे. पब्लिक सब देख रही है… कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों. हम आपके कैमरों की पहुंच में थे. प्रयागराज में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गऊ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की हमारी मांग को दबाने के लिए सरकार का ये कुत्सित प्रयास है. सनातन को नष्ट करने के लिए कुछ लोग चोला पहन कर आ गए हैं. ये लोग हिंदू चोला पहनकर हिंदू धर्म, सनातन को नष्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य वश में नहीं आने वाले हैं.

बनारस पहुंची पुलिस, अविमुक्तेश्वरानंद से हो सकती है पूछताछ

FIR दर्ज होने के एक दिन बाद प्रयागराज के झूंसी थाने से पुलिस की टीम बनारस पहुंच गई है. यह टीम अविमुक्तेश्वरानंद पूछताछ कर सकती है. पॉक्सो जज विनोद कुमार चौरसिया ने शनिवार को झूंसी पुलिस स्टेशन को अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज करने का आदेश दिया था. यह आदेश कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह टाइटल विवाद में वादी शंकुरी पीठाधीश्वर आशुतोष महाराज की याचिका पर आया. अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा, शिकायत में तीन अज्ञात लोगों का नाम था. स्टेशन ऑफिसर (झूंसी) महेश मिश्रा ने TOI को बताया कि FIR BNS (क्रिमिनल इंटिमिडेशन) की धारा 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6, 533, 4(2), 16 और 17 के तहत दर्ज की गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |