Rewa News: रीवा में राहुल गांधी का विवादित पोस्टर, हाथ में ‘इंसानी दिमाग’ लिए दिखाए गए कांग्रेस नेता

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर पोस्टर वॉर के चलते बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. भाजपा नेता गौरव तिवारी के द्वारा शहर के कॉलेज चौराहे पर लगवाऐ गए विवादित पोस्टर के चलते बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच अब जुबानी जंग भी शुरु हो चुकी है. इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की तस्वीर लगी हुई है. जिसमें वह अपने हाथों मे इंसानी ब्रेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि, राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे “पार्टी के नेचुरल स्टूपिडिटी सब के सामने आ जाती है.”

बीजेपी नेता ने पोस्टर वार से राहुल गांधी को घेरा
शनिवार को शहर के टीआरएस कॉलेज चौराहे पर लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. बताया गया कि, यह पोस्टर बीजेपी नेता व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव तिवारी के द्वारा लगवाया है. इस पोस्टर के जरिए बीजेपी नेता नें राहुल गांधी पर बड़ा तंज भी कसा है. पोस्टर में लिखा गया है कि, “राहुल गांधी के ब्रेन लेस होने के फायदे” “पार्टी के नेचुरल स्टूपिडिटी सब के सामने आ जाती है” इसके साथ ही पोस्टर मे पीछे की ओर सात युवकों की तस्वीर के साथ राहुल गांधी की भी तस्वीर लगी हुई है. जिसमें युवकों के साथ राहुल गांधी हाथों में इंसानी ब्रेन लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

बोले शर्ट्लेस कांग्रेस दिखा रही नेचुरल स्टूपिडिटी
पोस्टर में कई जगह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय दल का चिन्ह हाथ के पंजा की उल्टी तस्वीर लगाई गई है. विवादित पोस्टर लेकर जब बीजेपी नेता गौरव तिवारी से बात की गई. उन्होंने बताया कि, “दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट का आयोजन हो रहा है. ऐसे समय में ब्रेनलेस बेटे की जो शर्ट्लेस कांग्रेस है, वह अपनी नेचुरल स्टूपिडिटी दिखा रही है की वह किस तरह से काम कर रहे हैं. प्रदर्शन करना आपका अधिकार तो है, मगर किस जगह पर करना है वह आपको तय करना चाहिए कि इससे देश पर क्या प्रभाव पड रहा है.”

देश का कल्याण नहीं चाहती कांग्रेस : बीजेपी नेता
गौरव तिवारी ने आगे कहा कि” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विश्व हमें मान रहा है कि भारत इसका भविष्य है, तो आप इसका विरोध करने के लिए कांग्रेस के लोगों को वहां पर भेजते हैं और उनके कपड़े उतरवा कर विरोध प्रदर्शन करवाते हैं, यह शोभा नहीं देता. यह दिखाता है की इनकी जो स्टूपिडिटी है वह किस तरह से है. यह देश का कल्याण नहीं चाहते हैं यह देश को विभाजित करना चाहते हैं.

यह पोस्टर उसी का एक प्रतिबिम्ब है कि उनका दिमाग हाथ में है. इनकी एक चाल और एक डपली है वही बजाते रहते हैं. पोस्टर में कांग्रेस का चिन्ह उल्टा है क्योंकि वह देश को गर्त में ले जाना चाहती है. राहुल गांधी को दर्शाना जरूरी था, जिस तरह से वह काम कर रहें हैं उनकी नकारात्मक दृष्टि देश के लिए अच्छी नहीं है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |