Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को 8 दरिंदों ने घेरा

झारखंड का गुमला जिला इन दिनों बेटियों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है. रायडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ 8 लोगों द्वारा गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है. इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. हैरानी की बात यह है कि पिछले 48 घंटों के भीतर गुमला जिले में गैंगरेप की यह दूसरी बड़ी वारदात है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग छात्रा शुक्रवार की रात अपने एक दोस्त के साथ मरदा मेला देखने गई थी. मेला देखकर रात में घर लौटने के दौरान, रास्ते में एक आम के बगीचे के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने पहले छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद करीब 8 की संख्या में मौजूद दरिंदों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया.

परिजनों को सुनाई आपबीती, पुलिस की छापेमारी जारी

पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस भयावह घटना की जानकारी दी. रायडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. गुमला पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

48 घंटे पहले भी हुआ था दो युवतियों से गैंगरेप

गुमला में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रायडीह की घटना से महज 48 घंटे पहले कामडारा थाना क्षेत्र में भी दो नाबालिग युवतियों को कार सवार 4 युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया था. हालांकि, उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमडेगा निवासी अनमोल डुंगडुंग, सुरेंद्र साहू, धर्मजीत बडाईक और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.

योजनाएं बनाम सुरक्षा: एक गंभीर सवाल

झारखंड सरकार ‘मईया सम्मान योजना’ और ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए लाखों महिलाओं को सशक्त बनाने का दावा कर रही है. लेकिन, जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की बेटियां सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन हो रही ऐसी शर्मनाक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |